अध्यात्म

Vat Savitri Vrat Upay 2024: वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय, अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति

Vat Savitri Vrat Upay 2024: वट सावित्री का व्रत पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन स्त्रियों द्वारा किया जाता है। इस दिन कुछ उपायों को करना शुभ होता है। आइए जानें वट सावित्री के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Vat Savitri Vrat Upay 2024

Vat Savitri Vrat Upay 2024: वट सावित्री का व्रत हर वर्ष ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि पर रखा जाता है। इस साल ये व्रत 6 जून 2024 को गुरुवार के दिन रखा जाएगा। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास माना जाता है। इस व्रत को रखने से और पूरे विधि- विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा करने से व्रती को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। वट सावित्री व्रत के दिन कुछ स्त्रियां निर्जला उपवास रखती हैं तो कुछ केवल मिठा भोजन ही खाती हैं। इस व्रत के दिन कुछ उपायों को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें वट सावित्रि व्रत के उपाय।

Vat Savitri Vrat Upay 2024 (वट सावित्री व्रत उपाय)

बरगद के पेड़ में दूध अर्पित करें

वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष की पूजा का विधान है। इस बरगद के पेड़ में दूध अर्पित करना चाहिए। इसके साथ 11 बार इस पेड़ की परिक्रमा करनी चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद सारे दोष से मुक्ति मिल जाती है।

वैवाहिक जीवन के लिए

वट सावित्री व्रत के दिन पति के संग 21 बार मिलकर बरगद के पेड़ की परिक्रमा करें और उसके नीचे घी का दीपक जलाएं। उसके बाद पीपल के पत्ते में दीपक से काजल लगाकर उसे अपनी अलमारी में रख दें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

लक्ष्मी जी की पूजा

वट सावित्री व्रत के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और मां को 11 कौड़िया अर्पित करें। उसके बाद अगले दिन अपर्ति की गई कौड़ियों लाल पोटली में बांधकर अपने पैसे वाले स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होगी।

चंद्र देव की पूजा

वट सावित्री व्रत के दिन यदि सुहागिन स्त्रियां चंद्र देव को अर्घ्य देती हैं तो सारे कष्टों का निवारण हो जाता है। इस दिन दोनों पति पत्नि का व्रत रखना भी शुभ होता है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article