अध्यात्म

Vastu Tips: सेहत और वास्तु का है खास संबंध! मेडिसिन बॉक्स रखते समय भूल से भी न करें ये गलतियां

Vastu Tips: घर में रखे मेडिसिन बॉक्स का हमारी सेहत से सीधा संबंध होता है। इसलिए इसे रखने में खास सावधानियां रखनी चाहिए। आज हम आपको मेडिसिन बॉक्स रखने के वास्तु टिप्स देने जा रहे हैं।

Image

घर में कहा रखें मेडिसिन बॉक्स

Vastu Tips: घर में मेडिसिन बॉक्स होना आज की जरूरत बन चुका है। छोटी-मोटी चोट, बुखार या अचानक होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के समय यही बॉक्स सबसे पहले काम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु में मेडिसिन बॉक्स रखने की जगह को भी महत्वपूर्ण माना गया है? जी हां दवाइयों को सही दिशा और सही स्थान पर रखने से घर में व्यवस्थित ऊर्जा बनी रहती है। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि किसी भी बीमारी का कारण या इलाज वास्तु नहीं, बल्कि उचित चिकित्सा और डॉक्टर की सलाह ही होती है। इसके साथ ही जानते हैं कि वास्तु के अनुसार मेडिसिन बॉक्स रखने की सही दिशा (Medicine Box Vastu) और स्थान और इसे कहां नहीं रखना चाहिए?

इस दिशा में न रखें मेडिसिन बॉक्स

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा स्थिरता और भारी वस्तुओं के लिए उपयुक्त मानी जाती है। इसलिए वास्तु विशेषज्ञ मानते हैं कि इस दिशा में दवाइयों का बॉक्स रखने से घर में बीमारी का माहौल लंबे समय तक बना रह सकता है। इसलिए यदि संभव हो तो मेडिसिन बॉक्स को इस दिशा में रखने से परहेज करना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: सावन 2027 कब से कब तक रहेगा, कितने होंगे सावन सोमवार

इन दिशाओं को माना जाता है बेहतर

वास्तु के अनुसार, उत्तर और पूर्व दिशा सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक मानी जाती हैं। यदि घर में अलमारी, कैबिनेट या फर्स्ट-एड बॉक्स रखने की व्यवस्था हो, तो इन दिशाओं में रखना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही दवाइयां ऐसी जगह ध्यान से रखें जहां जरूरत पड़ने पर इन्हें आसानी से खोजा जा सके।

इन जगहों पर न रखें दवाएं

कुछ लोग सुविधा के लिए मेडिसिन बॉक्स किचन या बाथरूम में रख देते हैं। यदि आप भी ऐसा करते हैं, तो आपकी यह आदत सही नहीं है। बाथरूम की नमी और रसोई की गर्मी कई दवाइयों की गुणवत्ता को कम कर सकती है। इसलिए दवाइयों को हमेशा सूखी, ठंडी और साफ जगह पर रखें। यह सलाह वास्तु के साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी मान्य है।

इन गलतियों से भी बचें

  • मेडिसिन बॉक्स को फर्श पर खुला न छोड़ें।
  • धूप, नमी या अत्यधिक गर्मी वाली जगह पर दवाइयां न रखें।
  • दवाइयों को बिना लेबल या बिना पैकिंग के न रखें।
  • डॉक्टर की सलाह के बिना पुरानी दवाइयों का दोबारा इस्तेमाल न करें।
  • बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दवाइयों को हमेशा दूर रखें।

वास्तु शास्त्र में मेडिसिन बॉक्स की दिशा को सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन सेहत के मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात दवाइयों का सही रखरखाव और उनका सुरक्षित उपयोग है। इसलिए मेडिसिन बॉक्स ऐसी जगह रखें जहां वह सूखा, साफ, आसानी से उपलब्ध और बच्चों की पहुंच से दूर हो। इसके साथ ही यदि वास्तु के नियम भी फॉलो हो सकें तो और भी बेहतर रहेगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article