अध्यात्म

ऐसे हाथ लेकर पैदा होते हैं भाग्यशाली लोग, जीवन भर मिलता है बेशुमार प्यार और दौलत

Soft Vs Hard Hands: कुछ लोगों के हाथ मुलायम होते हैं तो कई लोगों के सख्त भी होते हैं, जिनका सामुद्रिक शास्त्र में खास महत्व है। हाथ के जरिए व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य की शुभ और अशुभ घटनाओं के संकेत भी मिलते हैं। चलिए अब जानें किस तरह के हाथ होना ज्यादा शुभ होता है और उनसे मिलने वाले संकेतों के बारे में।

Image

हाथ का मुलायम होना शुभ या सख्त?

प्रत्येक व्यक्ति के हाथ की त्वचा, बनावट, पैटर्न और आकार अलग होता है, जिन सभी का सामुद्रिक शास्त्र में खास महत्व है। सामुद्रिक शास्त्र एक भारतीय विज्ञान है, जिसकी रचना आज से कई साल पहले की गई थी। इसमें शरीर की बनावट, लंबाई, चौड़ाई, हाव-भाव और निशान आदि से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य की संभावित घटनाओं की जानकारी मिलती है। इसमें हाथ की त्वचा को भी एक महत्वपूर्ण संकेत माना गया है, जो कि व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताता है। आज यहां पर आप जानेंगे कि मुलायम या सख्त, किस तरह के हाथ वाले लोगों को सामुद्रिक शास्त्र में ज्यादा लकी माना गया है। साथ ही उनके जीवन से जुड़े विभिन्न राज आप जान पाएंगे।

जिनके मुलायम हाथ होते हैं वो कैसे होते हैं?

स्वभाव-

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ स्पर्श करने में मुलायम और लचीले होने के साथ-साथ दिखने में आकर्षक होते हैं, वो काफी भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों का स्वभाव मिलनसार होता है, जो आसानी से लोगों का दिल जीत लेते हैं।

करियर-

मुलायम हाथ वाले लोगों के करियर की बात करें तो इनके जीवन में सफल होने की संभावना अधिक होती है। इन्हें जीवन के हर मोड पर भाग्य का साथ मिलता है। साथ ही ये मेहनत करने से पीछे नहीं हटते हैं, बल्कि अपने दम पर अपार धन-दौलत कमाते हैं।

लव लाइफ-

मुलायम हाथ वाले लोगों की लव लाइफ खुशनुमा रहती है। ये अपने पार्टनर के प्रति वफादार और भावुक होते हैं। ये अपना रिश्ता ईमानदारी से निभाते हैं और अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। साथ ही इन्हें समाज में भी सम्मान मिलता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मौत से 1 दिन पहले मिलते हैं ये 5 खतरनाक संकेत

सख्त हाथ वाले लोग कैसे होते हैं?

स्वभाव-

सख्त हाथ वाले लोगों को भाग्यशाली नहीं माना जाता है। इनका स्वभाव गुस्सैल होता है। इन्हें छोटी-छोटी बातों पर बहुत ज्यादा गुस्सा आता है। इसके अलावा ये अपने विचारों को लेकर काफी जिद्दी भी होते हैं. ये जल्दी से लोगों की बातों में नहीं आते हैं, बल्कि अपनी बात पर अड़े रहते हैं।

करियर-

सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो जिन लोगों के हाथ सख्त होते हैं और दिखने में भारी लगते हैं, उन्हें जीवन में अधिक संघर्ष करना पड़ता है। इन्हें जीवन में कोई भी चीज आसानी से नहीं मिलती है। हालांकि, जल्दी से ये हार भी नहीं मानते हैं। बता दें कि ऐसे लोग शारीरिक रूप से भी काफी मजबूत होते हैं।

लव लाइफ-

सख्त हाथ वाले लोगों को जीवन में काफी देर से अपना सच्चा प्यार मिलता है। ये अपने रिश्ते को एक जिम्मेदारी समझते हैं, जिसे सच्चे दिल से निभाते हैं। हालांकि, ये अपनी भावनाओं को अपने पार्टनर के सामने अच्छे से व्यक्त नहीं कर पाते हैं, जिसे लेकर इनके पार्टनर को अक्सर शिकायत रहती है।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article