अध्यात्म

सावन 2027 कब से कब तक रहेगा, कितने होंगे सावन सोमवार और क्या रहेंगी इनकी डेट्स - देखें पूरी जानकारी

Sawan 2027 Dates: साल 2027 में सावन कब से शुरू होगा और कब तक रहेगा - यहां आप पूरी डेट्स देख सकते हैं। साथ ही जानें कि 2027 में कितने सावन सोमवार होंगे और ये कौन-कौन सी तारीख पर पड़ेंगे।

Image

सावन 2027 डेट्स, कितने पड़ेंगे सोमवार

Sawan 2027 Dates: भगवान शिव की आराधना के लिए सावन सबसे पवित्र माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का आरंभ आषाढ़ समाप्त होने के बाद होता है। सावन के आगमन के साथ ही मंदिरों में 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजने लगते हैं, शिवलिंग पर जलाभिषेक का क्रम शुरू हो जाता है और लाखों श्रद्धालु सोमवार का व्रत रखकर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

अगर आप भी साल 2027 के सावन की तारीखें पहले से जानना चाहते हैं, तो यहां श्रावण मास की शुरुआत, समापन और सभी सावन सोमवार की पूरी जानकारी दी जा रही है।

2027 में सावन कब से कब तक रहेगा

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2027 में सावन (श्रावण) मास 20 जुलाई, मंगलवार से शुरू होगा। वहीं सावन 2026 का 19 अगस्त, गुरुवार को समाप्त होगा। इस तरह सावन 2026 पूरे एक महीने तक चलेगा। भक्त इस दौरान भगवान शिव की पूजा, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, शिव चालीसा और सोमवार व्रत कर सकते हैं।

मान्यता है कि इस पूरे महीने श्रद्धा और नियमपूर्वक भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

2027 के सावन सोमवार की पूरी लिस्ट

सावन के सोमवार का व्रत विशेष फलदायी माना जाता है। अविवाहित लोग मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना से और विवाहित महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि तथा पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती हैं।

साल 2027 में सावन सोमवार की तिथियां इस प्रकार रहेंगी

  • पहला सावन सोमवार: 26 जुलाई 2027
  • दूसरा सावन सोमवार: 2 अगस्त 2027
  • तीसरा सावन सोमवार: 9 अगस्त 2027
  • चौथा सावन सोमवार: 16 अगस्त 2027

सावन 2027 की महत्वपूर्ण तिथियां

श्रावण मास में सोमवार के अलावा कई महत्वपूर्ण पर्व भी आते हैं। साल 2027 में इन प्रमुख तिथियों पर भी श्रद्धालुओं की विशेष नजर रहेगी। यहां देखें सावन 2027 की महत्वपूर्ण तिथियां कब रहेंगी

  • सावन शिवरात्रि: 31 जुलाई 2027 (शनिवार)
  • हरियाली तीज: 8 अगस्त 2027 (रविवार)
  • रक्षा बंधन: 19 अगस्त 2027 (गुरुवार)
  • नाग पंचमी : 6 अगस्त 2027 (शुक्रवार)
  • सावन अमावस्या : 2 अगस्त 2027 (सोमवार)

अगर आप 2027 में सावन व्रत, जलाभिषेक या शिव पूजा की तैयारी कर रहे हैं, तो इन तारीखों को अभी से अपने कैलेंडर में नोट कर लें। ताकि इस पवित्र महीने का कोई भी महत्वपूर्ण दिन छूट न जाए।

सावन में क्यों बढ़ जाता है भगवान शिव की पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इसी महीने में शिवभक्त जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, आक और शमी पत्र अर्पित कर भोलेनाथ की विशेष पूजा करते हैं। देशभर के शिव मंदिरों में कांवड़ यात्रा, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन भी इसी दौरान बड़े उत्साह से होता है। ऐसी मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से शिव आराधना करने पर भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article