अध्यात्म

Vastu Shastra: रसोईघर के तवे से जुड़ी होती है घर की सुख-समृद्धि, जान लें ये जरूरी नियम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 04:04 PM IST

Vastu Tips: तवा का इस्तेमाल सभी घरों में होता है। लेकिन अगर आप तवे से जुड़े वास्तु नियमों का पालन नहीं करते तो इससे बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए तवे से जुड़े इन नियमों को पहले ही जान लें।

Image

तवे को लेकर न करें ये गलतियां, जानें वास्तु नियम

KEY HIGHLIGHTS
  • राहु ग्रह का प्रतिनिधत्व करता है रसोई में रखा तवा
  • तवा को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए
  • खाना पकाने के बाद गैस के ऊपर नहीं छोड़ें तवा

Vastu Tips For Tawa: रसोई घर में रखी कई चीजों में तवा भी एक है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर सभी घरों में होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में रखे तवे से आपकी किस्मत बन सकती है और बिगड़ भी सकती है। जी हां, यदि आप तवे से जुड़े वास्तु नियमों का पालन नहीं करते तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु में तवा को धन का कारक माना गया है। यदि आप सही दिशा और सही विधि से किचन में तवा रखेंगे तो इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी। वहीं इसके विपरीत अगर तवे को लेकर आप वास्तु नियमों की अवहेलना करते हैं तो यह परेशानी का कारण बन सकता है। जानते हैं तवा से जुड़े वास्तु शास्त्र में किन नियमों के बारे बताया गया है।

रसोईघर में तवा रखने के वास्तु नियम

  • खाना पकाने के लिए कभी भी गंदे तवे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसलिए हर बार तवा में रोटी या किसी भी चीज को पकाने से पहले पानी से उसे साफ करें।
  • खाना पकाने के बाद कभी भी तवे को चूल्हे के ऊपर नहीं छोड़ना चाहिए। तवे को हमेशा किसी ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां किसी की नजर ना पड़ती हो।
  • तवे को हमेशा गैस की दाहिनी तरफ ही रखना चाहिए। ऐसा करने से घर पर बरकत आती है।
  • तवे को कभी भी उल्टा या लेटाकर नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा ही खड़ा करके रखें।
  • रसोई घर के अन्य जूठे बर्तनों के साथ तवा को नहीं धोना चाहिए। तवा हमेशा अलग और साफ-सफाई के साथ धोएं.
  • तवे में बनने वाली पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाएं। इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

ज्योतिष के अनुसार रसोई में रखे कढ़ाई और तवा राहु ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए तवा को हमेशा ही साफ-सुथरे जगह पर ही रखना चाहिए। इससे ना केवल वास्तु दोष दूर होता है, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा भी घर पर बनी रहती है और घर सुख-समृद्धि से भर जाता है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article