अध्यात्म

Dream Science: सपने में दिखें ये चार चीजें तो हो जाएं खुश, जल्‍द मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2022, 12:07 PM IST

Dream Astro: स्‍वप्‍न शास्‍त्र में हर सपने का कुछ न कुछ मतलब बताया गया है। सपने भविष्‍य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं का आईना होते हैं। माना जाता है कि सपने में कुछ विशेष चीजें देखने से घर में खुशहाली और बरकत आती है। अगर कोई व्यक्ति ऐसे सपने देखता है तो उसे जल्‍द की कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

Image

सपने में दिखें ये चीजें तो हो जाएं खुश, आने वाली है खुशखबरी

KEY HIGHLIGHTS
  • सपने होते हैं भविष्‍य के शुभ और अशुभ घटानाओं के आईना
  • स्‍वप्‍न शास्‍त्र में बताया गया है हर सपने का सही अर्थ
  • सपने में कुछ विशेष चीजें देखने से घर में आती है खुशहाली

Swapna Shastra: स्‍वप्‍न आना स्‍वभाविक प्रक्रिया है, शायद ही कोई ऐसा व्‍यक्ति हो जिसे सपना न आता है। यह बात अलग है कि सुबह उठने के बाद कुछ लोगों को सपने याद रहते हैं और कुछ लोग उसे भूल जाते हैं। स्वप्न शास्त्र में माना जाता है कि हर अच्छे और बुरे सपने कुछ न कुछ मतलब होता है। सपने भविष्‍य का आईना होते हैं। इनका असर जीवन पर पड़ता है। इनमें से कुछ सपने जीवन में आने वाली खुशहाली की तरफ इशारा करते हैं तो कुछ भविष्य की बुरी घटनाओं की तरफ। स्वप्न शास्त्र माना जाता है कि सपने में कुछ विशेष चीजें देखने से घर में खुशहाली आती है और बरकत होती है। आइये जानते हैं कि, किस तरह के सपने देखना शुभ माना जाता है।

सफेद कुत्ता

सपने में अगर किसी को सफेद रंग का कुत्ता दिख जाते तो वह असमंजस में पड़ जाता है कि यह शुभ संकेत है या अशुभ। स्वप्न शास्त्र में सफेद रंग का कु्त्ता दिखना शुभ संकेत माना गया है। सपन में सफेद रंग का कुत्ता दिखना जीवन में अपने वाली खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक है। इससे भविष्‍य में धन और संपत्ति के योग बनते हैं। साथ ही कारोबार में भी वृद्धि होती है।

उगता सूरज देखना

सपने में अगर उगता हुआ सूरज यानी सूर्योदय दिखे तो इस अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्‍यता है कि इस तरह का सपना देखने वाले पर मां लक्ष्‍मी की कृपा होती है। उसे अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। यह सपना घर में बरकत लाने वाला माना जाता है। स्‍वप्‍न शास्‍त्र के अनुसार इस सपने को देखने के बाद सुबह जल्‍दी उठकर सूर्योदय के समय सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करना चाहिए।

घर में रंगोली बनते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र में इस सपने को भी एक शुभ संकेत माना गया है। अगर आप सपने में रंगोली बनते हुए देखते हैं तो यह सपना घर में बरकत और खुशहाली लेने वाला हो सकता है। स्‍वप्‍न शास्‍त्र के अनुसार, ऐसा सपना बहुत मुश्किल से किसी को दिखता है। अगर आपने ऐसा सपना देखा है तो आपको भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। इस सपने को देखने वाला अगर भगवान शिव की उपासना करे तो उसे शुभ फल मिलता है।

तीर्थ पर जाना

सपने में अगर खुद को तीर्थ यात्रा पर जाते हुए देखें तो यह आपके लिए शुभ हो सकता है। इस तरह का सपना आने का मतलब आप पर भगवान की कृपा है और आपकी कोई इच्छा जल्‍द पूरी हो सकती है। इसका जीवन पर भी काफी सकारात्मक असर पड़ता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article