Vaishakh Purnima 2023 Date: वैशाख माह में आने वाली पूर्णिमा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। यह तिथि स्नान-दान और पूजा-पाठ के लिए खास माना जाता है। वहीं, इस दिन कुछ विशेष उपाय सभी को जरूर करना चाहिए। ये उपाय घर-परिवार से नकारात्मकता को दूर कर जीवन में खुशियों को भरता है। वैशाख पूर्णिमा पर किए गए पूजा-पाठ और उपाय से सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन समय चंद्रमा की पूजन भी अवश्य करनी चाहिए। कहते हैं, इस दिन रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने से धन-संपत्ति में बरकत होती है। जानिए वैशाख पूर्णिमा कब है और इस दिन क्या उपाय करने चाहिए।
वैशाख पूर्णिमा 2023 कब है?(When is Vaishakh Purnima in 2023):
वैशाख महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि वैशाख पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस साल यह तिथि (Vaishakh Purnima 2023 Date) 5 मई 2023, शुक्रवार को पड़ रहा है। हालांकि, बौद्ध धर्म के लोग इसे बुद्ध जन्मोत्सव के तौर पर मनाते हैं। इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है।
वैशाख पूर्णिमा के अचूक उपाय (Vaishakh Purnima Par karein Ye Upay):
- वैशाख पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विधान है। यदि संभव न हो तो कम से कम के दिन नहाने के पानी में आप गंगाजल मिला लें। इससे तन और मन शुद्ध होने के साथ सारे पाप कट जाते हैं।
- वैशाख पूर्णिमा के दिन घर की साफ-सफाई जरूर करें। इसके बाद घर के मुख्यद्वार पर हल्दी और कुमकुम से स्वास्तिक बना लें। इससे घर की नकारात्म्कता दूर होती है।
- चंद्रमा को इस दिन दूध में अक्षत और चीनी मिला कर अर्घ्य जरूर देनी चाहिए। ऐसा करने से तनाव, डिप्रेशन आदि दूर होता है।
- वैशाख पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी मंदिर में झाड़ू का दान जरूर करना चाहिए। इससे धन-संपदा का आगमन होता है।
- यदि आप लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो पीपल के पेड़ के नीचे मां लक्ष्मी को ध्यान कर उनकी पूजा अवश्य करें। इससे आपके धन आगमन के मार्ग खुल जाएंगे।
- वैशाख पूर्णिमा के दिन सुहागिनों को सुहाग की सामग्री दान करनी चाहिए। इससे अंखड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है।
- वैशाख पूर्णिमा के दिन शिवजी को शहद और कच्चे दूध से अभिषेक कराएं। ऐसा करने से जीवन के तमाम संकट दूर होंगे और वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।
- वैशाख पूर्णिमा पर घड़े का दान जरूर करें। इसके अलावा गर्मी से जुड़ी चीजें जैसे पंखा, चप्पल, छतरी, हल्के वस्त्र आदि का दान करने से इंसान के दुख, दर्द, कष्ट दूर हो जाते हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
