Utpanna Ekadashi 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India : हिंदू धर्म में हर एकादशी व्रत का एक खास महत्व है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसा कहा जाता हैं कि एकादशी का व्रत करने से भक्तों के ऊपर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है। उत्पन्ना एकादशी व्रत का भी एक खास महत्व है। बता दें यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत को भक्ति पूर्वक करने से सौ अश्वमेध यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है।
इसके अलावा संतान प्राप्ति एवं मोक्ष प्राप्त करने के लिए भी यह व्रत रखा जाता हैं। बता दें उत्पन्ना एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती हैं। उस घर में धन की कभी भी कमी नहीं होती है। यह व्रत हर साल मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता हैं। साल 2022 में उत्पन्ना एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा यदि आप इसकी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल के जरिए आप इसकी तिथि और शुभ मुहूर्त जान सकते हैं।
Utpanna Ekadashi 2022 Kab Hai
हिंदू पंचांग के अनुसार उत्पन्ना एकादशी का व्रत हर साल मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। साल 2022 में यह व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत में नियमों का पालन करने से व्यक्ति की सभी मुरादें शीघ्र पूर्ण होती हैं।
Utpanna Ekadashi 2022 Time and Muhurat
उत्पन्ना एकादशी 2022 का व्रत 19 नवंबर 2022 सुबह 10:29 से शुरू होगा। उत्पन्ना एकादशी का समापन 20 नवंबर 2022 सुबह 10:40 बजे होगा।
Utpanna Ekadashi 2022 Date, Time in India
| Utpanna Ekadashi की प्रारंभ तिथि | 19 नवंबर 2022 सुबह 10:29 से शुरू |
| Utpanna Ekadashi तिथि समाप्त | 20 नवंबर 2022 सुबह 10:40 बजे |
| Utpanna Ekadashi Vrat Paran Time | 21 नवंबर 2022, सुबह 06:45 से सुबह 8:50 के बीच |
