अध्यात्म

Tulsi Vivah Me Kya Karna Chahiye: तुलसी विवाह में क्या करना चाहिए, जानिए इस अनुष्ठान के नियम और रीति-रिवाज

Tulsi Vivah Me Kya Karna Chahiye: तुलसी विवाह के दिन तुलसी माता की शालिग्राम भगवान के साथ शादी करानी चाहिए। इस दिन विवाह कराने वाले लोगों को व्रत रहना चाहिए।

Image

Tulsi Vivah Me Kya Karna Chahiye

Tulsi Vivah Me Kya Karna Chahiye: तुलसी विवाह सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन तुलसी के पौधे और शालिग्राम भगवान का विवाह कराया जाता है। एक आम विवाह की तरह ही तुलसी विवाह भी पूरे रीति रिवाज के साथ कराया जाता है। कहते हैं तुलसी विवाह कराने से पुण्य की प्राप्ति होती है। चलिए आपको बताते हैं तुलसी विवाह के दिन क्या करना चाहिए।

तुलसी माता का विवाह किसके साथ हुआ था (Tulsi Vivah Kiske Sath Hua Tha)

तुलसी जी अपने पूर्व जन्म में वृंदा नाम की एक स्त्री थीं। जिनका विवाह राक्षस कुल में दानव राज जलंधर से हुआ था। कहते हैं भगवान विष्णु के छल के कारण वृंदा के पति की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद वृंदा ने भगवान विष्णु को पत्थर का बन जाने का श्राप दिया। कहते हैं श्री हरि विष्णु का यही पत्थर रूप शालिग्राम भगवान के नाम से लोकप्रिय हुआ। तुलसी विवाह के दिन शालिग्राम जी का ही तुलसी के साथ विवाह कराया जाता है।

तुलसी विवाह के दिन क्या करना चाहिए (Tulsi Vivah Me Kya Karna Chahiye)

-तुलसी विवाह की सुबह तुलसी के पौधे और गमले को अच्छे से साफ करें।

-इसके बाद उस पर गंगाजल का छिड़काव करें।

-फिर गमले को फूलों और रोली से सजाएं।

-तुलसी जी के गमले में शालिग्राम शिला रखें।

-शालिग्राम शिला को भी गंगाजल से स्नान कराएं और फूलों और रोली से सजाएं।

-तुलसी विवाह के लिए मंडप तैयार करें।

-मंडप को फूलों और रंगोली से सजाएं।

-फिर शुभ मुहूर्त में तुलसी और शालिग्राम का विवाह संपन्न करें।

-विवाह के दौरान मंत्रों का जाप जरूर करें। साथ ही तुलसी विवाह की कथा भी सुनें।

-विवाह के बाद तुलसी और शालिग्राम को प्रसाद चढ़ाएं।

-तुलसी विवाह के दिन दान भी जरूर करें।

तुलसी विवाह के दिन क्या नहीं करना है (Tulsi Vivah Ke Din Kya Nahi Karna Hai)

तुलसी विवाह के दिन तुलसी की पत्तियों को न तोड़ें। विवाह के दिन मांस, मछली, अंडे और शराब का सेवन भूलकर भी न करें। इस दिन सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। किसी से झगड़ा न करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article