अध्यात्म

Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह कौन कर सकता है, जानें सारी जानकारी

Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह के दिन माता तुलसी और भगवान शालीग्राम का विवाह किया जाता है। तुलसी विवाह देवउठनी एकादशी के दिन होता है। इस दिन के बाद से ही मांगलिक काम की शुरुआत हो जाती है। आइए जानते हैं तुलसी विवाह कौन कर सकता है।

Image

Tulsi Vivah 2023

Tulsi Vivah 2023: हिंदू धर्म में कार्तिक मास का बहुत महत्व है। इस महीने शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु अपनी चार महीने की निद्रा से जागते हैं, लेकिन उनके दोबारा जागने के बाद ही सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। इसके अलावा, हिंदू कैलेंडर के अनुसार, तुलसी और शालिग्राम जी का विवाह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन होता है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी का विधिवत विवाह कन्यादान के समान फल देता है और मोक्ष के द्वार खोलता है इसके अलावा तुलसी जी और शालिग्राम का आशीर्वाद भी विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करता है। आइए जानते हैं तुलसी विवाह कौन कर सकता है।

तुलसी विवाह कौन कर सकता है

हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का बहुत महत्व है। इस दिन को बहुत ही शुभ माना जाता है। देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन शाम के समय तुलसी और भगवान शालीग्राम का विवाह कराया जाता है। तुलसी जी का विवाह कुंवारी लड़कियां या लड़के नहीं कर सकते हैं। तुलसी विवाह में कन्यादान रस्म भी की जाती है, इसलिए तुलसी जी का विवाह जोड़े में ही कराया जा सकता है। वैवाहिक जोड़ा पूरे विधि- विधान के साथ तुलसी जी का विवाह करा सकते हैं। जो भी तुलसी जी और भगवान शालीग्राम का विवाह कराते हैं। उन्हें उत्तम फल की प्राप्ति होती है।

कब है तुलसी विवाह

देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी का विवाह होता है। इस साल देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को है, इसलिए तुलसी विवाह 23 नवंबर को ही मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह होगा।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article