Today Pradosh Kaal Time In Hindi, 18 July 2024 (प्रदोष काल टाइम टुडे 2024): प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में की जाती है। आज गुरु प्रदोष व्रत है। पंचांग अनुसार प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। आज आषाढ़ शु्क्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 8 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगी। क्योंकि प्रदोष काल के समय त्रयोदशी तिथि मौजूद है इसलिए ही आज प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। यहां हम आपको बताएंगे आज का प्रदोष काल समय जिससे आप इस शुभ मुहूर्त में प्रदोष व्रत की पूजा कर भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त कर सकें।
Today Pradosh Kaal Time In Hindi (प्रदोष काल टाइम टुडे 2024)
आज यानी 18 जुलाई 2024 को प्रदोष व्रत की पूजा के लिए प्रदोष काल समय रात 8 बजकर 44 मिनट से रात 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
Pradosh Vrat Puja Kaise kare (प्रदोष व्रत की पूजा कैसे करें)
प्रदोष व्रत के दिन वैसे तो सुबह-शाम दोनों समय भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। लेकिन इस दिन शाम की पूजा का ज्यादा महत्व माना जाता है। प्रदोष व्रत के दिन सूर्यास्त से कुछ देर पहले स्नान करके साफ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद पूजा वाली जगह को गंगाजल से शुद्ध कर लें। फिर गाय के गोबर से मंडप तैयार करें। इसके बाद मंडप में रंगोली बना लें। फिर उत्तर दिशा की तरफ मुख करके कुशा के आसन पर विराजित हो जाएं। भगवान शिव के ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। फिर प्रदोष व्रत कथा सुनें या पढ़ें। इसके बाद शिव जी की आरती उतारें और अंत में भोग लगाकर प्रसाद सभी में बांट दें।
