अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 11 December 2023: मेष और सिंह राशि वाले किसी चीज को लेकर रहेंगे परेशान, जानें अपना आज का राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 11 December 2023 in Hindi: आज मेष राशि वाले बिजनेस डील को लेकर परेशान रहेंगे तो सिंह राशि के जातकों को भी व्यापार में नुकसान हो सकता है। जानिए बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Image

Aaj Ka Rashifal 11 December 2023

Aaj Ka Rashifal 11 December 2023 in Hindi: मेष राशि के बिजनेस जातक आज परेशान रहेंगे। लेकिन नौकरी वाले जातकों के लिए दिन अच्छा है। वृषभ राशि वालों की नौकरी में बदलाव होगा। लेकिन लव लाइफ में विवाद से बचना होगा। मिथुन राशि के जातकों का संतान की तरक्की से मन प्रसन्न रहेगा। कर्क राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलने की उम्मीद रहेगी। जानिए अन्य सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Aaj Ka Rashifal 11 December 2023 In Hindi

मेष राशि

बिजनेस में कार्य को लेकर परेशान मत हों। आपकी परेशानी का मुख्य कारण किसी न्यू बिजनेस डील का फाइनल न होना। जॉब में सफल रहेंगे, न्यू पोस्ट लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। छात्र शिक्षा व करियर में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय- श्री कार्तिकेय जी की उपासना करें। कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान आपके लिए हितकर रहेगा। ॉ

शुभ रंग- पीला व लाल।

आज का शुभ अंक-01 व 03

वृषभ राशि

जॉब में परिवर्तन की सम्भावना है। आईटी व मीडिया से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाद से बचें। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग- नीला व हरा।

आज का शुभ अंक- 03 व 09

मिथुन राशि

आज का दिन बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। संतान की सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय- श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। उड़द व तिल का दान करें।

शुभ रंग- असमानी व नीला।

आज का शुभ अंक- 04 व 06

कर्क राशि

जॉब में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। बिजनेस में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।

आज का उपाय- श्री विष्णु उपासना करते रहें। भगवान का श्रंगार करें।

शुभ रंग- सफेद व नारंगी

सिंह राशि

व्यवसाय में सफलता थोड़ी कठिनाई से मिलेगी। सायंकाल के बाद कोई न्यू बिजनेस डील फाइनल होगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय- इस समय कम्बल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग- लाल व पीला।

आज का शुभ अंक- 04 व 06

कन्या राशि

जॉब में नित नई सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। बुध वाणी का कारक ग्रह है। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग- हरा व आसमानी।

आज का शुभ अंक- 05 व 07

तुला राशि

व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक उत्सव का दिवस है। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।आज का उपाय- कम्बल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।

शुभ रंग- नीला व हरा।

आज का शुभ अंक- 04 व 06

वृश्चिक राशि

बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील किसी मेष या मीन राशि के मित्र की सहायता से सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय- बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग- लाल व पीला।

आज का शुभ अंक- 05 व 07

धनु राशि

धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। ज्यादा यात्रा से बचिए। आय व्यय के असंतुलन को लेकर परेशान रहेंगे फिर भी बिजनेस ठीक रहेगा।किसी अनचाही व्यय से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। इस कार्य को करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। ऊनी वस्त्रो का दान भी करें।

शुभ अंक- 04 व 06

आज का शुभ रंग- लाल व पीला

मकर राशि

जॉब चेंज के निर्णय को लेकर सशंकित रह सकते हैं। जो भी विचार मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।

आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। विष्णु जी को तुलसी अर्पित करें। शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।

शुभ अंक- 05 व 08

आज का शुभ रंग- आसमानी व सफेद

कुंभ राशि

आप जॉब में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। कर्क व मेष राशि के मित्र हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।शुभ रंग- नीला व असमानी।

आज का शुभ अंक- 05 व 07

मीन राशि

आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। बिजनेस को सही दिशा देंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर पर जाएंगे।

आज का उपाय-कम्बल का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

शुभ रंग- नारंगी व आसमानी।

आज का शुभ अंक- 02 व 03

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Karwa Chauth (29 Oct) Moon Time in Punjab Today: आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, बठिंडा चंद्रोदय टाइम

Karwa Chauth (29 Oct) Moon Time in Punjab Today: आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, बठिंडा चंद्रोदय टाइम

Karwa Chauth (29 Oct) Moon Time in Jammu Kashmir Today: आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा, जम्मू, श्रीनगर, कटरा, उधमपुर, अनंतनाग चंद्रोदय टाइम (Jammu Kashmir Moon Rise), चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय की सबसे सटीक जानकारी यहां देखें

Karwa Chauth (29 Oct) Moon Time in Jammu Kashmir Today: आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा, जम्मू, श्रीनगर, कटरा, उधमपुर, अनंतनाग चंद्रोदय टाइम (Jammu Kashmir Moon Rise), चंद्रमा को अर्घ्य देने का समय की सबसे सटीक जानकारी यहां देखें

Karwa Chauth 2026 Vrat Paran: करवाचौथ का व्रत आज रात खोलें या कल सुबह, जानें सही समय और नियम

Karwa Chauth 2026 Vrat Paran: करवाचौथ का व्रत आज रात खोलें या कल सुबह, जानें सही समय और नियम

Karwa Chauth (29 Oct) Moon Time in Uttar Pradesh Today: आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा चंद्रोदय टाइम

Karwa Chauth (29 Oct) Moon Time in Uttar Pradesh Today: आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा चंद्रोदय टाइम

Karwa Chauth (29 Oct) Moon Time in Delhi NCR Today: आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद चंद्रोदय टाइम

Karwa Chauth (29 Oct) Moon Time in Delhi NCR Today: आज करवा चौथ का चांद कितने बजे निकलेगा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद चंद्रोदय टाइम