10 July 2023 Ka Rashifal (सावन का पहला सोमवार राशिफल): आज सावन का पहला सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat) रखा जाएगा। आज का दिन मेष से लेकर मीन तक कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार आज चन्द्रमा मीन राशि में है वहीं रेवती नक्षत्र का तृतीय चरण है। गुरु मेष में गोचर कर रहे हैं। प्रेम के कारक ग्रह शुक्र मंगल के साथ सिंह में रहकर युवाओं की लव लाइफ को बेहतर करेंगे। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता का समावेश होगा। शनि कुम्भ, सूर्य मिथुन तथा बुध कर्क में हैं। आज मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष और मकर राशि के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन और कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। आइए जानते हैं आज का पूरा राशिफल (Dainik Rashifal)।
सावन का पहला सोमवार मेष राशि वालों के लिए
सावन का पहला सोमवार आपके लिए खास रहेगा। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। शिव चालीसा का पाठ करें। तिल का दान करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पिता का आशीर्वाद लें।
सावन का पहला सोमवार वृष राशि वालों के लिए
आज का दिन व्यवसाय में विशेष सफलता का है। शुक्र के सिंह गोचर प्रेम में सफलता दे सकता है। नौकरी में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा और आसमानी रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। तिल व चावल का दान करें। शिव के मंत्रों का जाप करें।
सावन का पहला सोमवार मिथुन राशि वालों के लिए
बिजनेस के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी वालों के लिए भी दिन अच्छा है। संतान के विवाह कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।
सावन का पहला सोमवार कर्क राशि वालों के लिए
आज हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। मीडिया, आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।
सावन का पहला सोमवार सिंह राशि वालों के लिए
नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मसूर का दान करें।युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। शिव जी की उपासना करें।
सावन का पहला सोमवार कन्या राशि वालों के लिए
बिजनेस में तरक्की हासिल होगी। नौकरी में आपको नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ सम्भव है। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं।
सावन का पहला सोमवार तुला राशि वालों के लिए
आज का दिन तरक्की देने वाला साबित होगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। भाग्य मजबूत है। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज सिंह व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व हरा रंग शुभ है। मसूर का का दान करें। शिव जी आप पर मेहरबान हैं।
सावन का पहला सोमवार वृश्चिक राशि वालों के लिए
बिजनेस में सफलता मिलेगी। वहीं नौकरी वालों के लिए भी दिन अच्छा है। मेष व सिंह राशि के लोग आपके लिए काफी हेल्पफुल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें। किसी शिव मंदिर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं।
सावन का पहला सोमवार धनु राशि वालों के लिए
आज का दिन नौकरी वालों के लिए अच्छा है। गुरु पंचम होकर संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं।
सावन का पहला सोमवार मकर राशि वालों के लिए
व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व तुला राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। शिव जी की पूजा करें।
सावन का पहला सोमवार कुंभ राशि वालों के लिए
आज का दिन नौकरी में प्रोग्रेस का है। कोई अधूरी इच्छा आज पूरी हो सकती है। धन लाभ के प्रबल आसार हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। मसूर व गुड़ का दान करें।
सावन का पहला सोमवार मीन राशि वालों के लिए
नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। लेकिन आज वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
