अध्यात्म

Tilkut Chauth 2025 Date: साल 2025 में तिलकुट चौथ कब है? यहां जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Tilkut Chauth 2025 Date: तिलकुट चौथ का व्रत भगवान विघ्नहर्ता को समर्पित होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में तिलकुट चौथ का व्रत कब रखा जाएगा और इसके महत्व के बारे में।

Image

Tilkut Chauth 2025

Tilkut Chauth 2025 Date: तिलकुट चौथ के व्रत को सकट चौथ व्रत के नाम से जाना जाता है। ये व्रत भगवान गणेश की पूजा को समर्पित होता है। संकट चौथ व्रत को लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पूरे विधि- विधान के साथ भगवान गणपति की पूजा की जाती है। तिलकुट चौथ का व्रत पति की दीर्घायु और संतान प्राप्ति के लिए भी ये व्रत रखना शुभ माना जाता है। ये व्रत सुबह से लेकर शाम तक किया जाता है और शाम के समय में चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि साल 2025 में तिलकुट चौथ का व्रत कब रखा जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त क्या होगा।

Tilkut Chauth 2025 Date (तिलकुट चौथ 2025 में कब है)

हिंदू पंचांग के अनुसार साल तिलकुट चौथ का व्रत माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। साल 2025 में इस तिथि की शुरुआत 17 जनवरी 2025 सुबह 4 बजकर 6 मिनट पर होगा। इस तिथि का समापन 18 जनवरी को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार तिलकुट चौथ का व्रत 17 जनवरी 2025 को रखा जाएगा।

Tilkut Chauth 2025 Shubh Muhurat (तिलकुट चौथ 2025 शुभ मुहूर्त)

साल 2025 में तिलकुट चौथ का व्रत 17 जनवरी 2025 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 52 मिनट से लेकर 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इस दिन चंद्रदोय का समय 17 जनवरी को रात 9 बजकर 9 मिनट पर होगा। इस मुहूर्त चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करना शुभ होगा।

Tilkut Chauth Puja Vidhi (तिलकुट चौथ पूजा विधि)

  • तिलकुट चौथ के दिन सुबह स्नान के बाद निर्जला व्रत का संकल्प लें।
  • उसके बाद साफ वस्त्र धारण करें और अपने घर के मंदिर की सफाई करें।
  • फिर घर के मंदिर में साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर गणपति की प्रतिमा स्थापित करें।
  • तिलुकट चौथ के दिन भगवान गणेश को दूर्वा और तिल जरूर अर्पित करें।
  • अंत में तिलकुट चौथ की कथा का पाठ करें और आरती करें।
  • इस दिन शाम के समय चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करें और उसके बाद पारण करें।

Tilkut Chauth Ka Mahatav (तिलकुट चौथ का महत्व)

हिंदू धर्म में तिलकुट चौथ के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। इस व्रत को सकट चौथ के व्रत के नाम से भी जाना जाता है। ये व्रत पति की लंबी और आयु और संतान सुख के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। जीवन में सुख, समृद्धि के लिए भी ये व्रत बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन तिल की बनी हुई चीज का भोग लगाने से और खाने में उसका प्रयोग करने से साधक के सारे पाप धुल जाते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article