अध्यात्म

Fortune Lines: हथेली की ये रेखा चमका देती है किस्मत, पता चलता है भाग्‍य और भविष्‍य

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2023, 08:29 PM IST

Palmistry: लोगों के हाथ की रेखाएं महज रेखा नहीं होती हैं, इनमें व्‍यक्ति के जीवन का रहस्‍य, भाग्‍य और भविष्‍य छिपा होता है। हथेली में मणिबंध रेखा से शुरू होने वाली रेखा को भाग्‍य रेखा कहते हैं। यह रेखा व्‍यक्ति का भाग्‍य बदल देती है। हस्तरेखा शास्त्र में इस रेखा के बारे में विस्‍तार से बताया गया है।

Image

हाथ की रेखा से पता चलता है भविष्‍य

KEY HIGHLIGHTS
  • कलाई पर बनी मणिबंध रेखा से शुरू होती है भाग्य रेखा
  • भाग्‍य रेखा अगर शनि पर्वत तक पहुंचे तो भाग्‍य होता है बलवान
  • भाग्‍य रेखा अगर बंट कर गुरु पर्वत तक पहुंच जाए तो जातक बनता है दानी

Palmistry Lines Meaning: हाथ की रेखाएं व्‍यक्ति के जीवन, भाग्‍य और भविष्‍य के बारे में बहुत कुछ बयां करती हैं। इनमें से कुछ रेखाएं इतनी सौभाग्यशाली होती हैं, जो अचानक से उसकी तकदीर पलट व्‍यक्ति को तरक्की दिला सकती हैं। इन रेखाओं के बारे में हस्‍तरेखा विज्ञान में विस्तार से बताया गया है। हथेली पर बनी भाग्य रेखा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि, यह रेखा जिस व्‍यक्ति के हाथ में शुभ स्थिति में रहता है, उसका भाग्‍य बदल देती है।

ऐसे लोग अपने जीवन में खूब तरक्की करते हैं। ये जो भी पाना चाहते हैं, उसे हासिल कर लेते हैं। कहा जाता है कि ये जिस भी वस्‍तु को हाथ लगाते हैं वह सोना बन जाता है। आइए जानते हैं रेखा के बारे में -

भाग्य रेखा

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, भाग्य रेखा कलाई पर बनी मणिबंध रेखा से शुरू होकर मध्‍यभाग से होते हुए बीच वाली अंगुली तक जाती है। यह रेखा अगर सीधे मध्यमा अंगुली के उभरे वाले स्थान यानी शनि पर्वत तक पहुंच जाती है तो बहुत भाग्‍यशाली माना जाता है। इस तरह की रेखा जिसके भी हाथ में होता है, उसे भाग्‍यवान माना जाता है।

शादी और नौकरी-कारोबार के लिए बहुत शुभ

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की हथेली पर यह रेखा मणिबंध से निकल शनि पर्वत तक पहुंच जाए उनका भाग्‍य बलवान हो जाता है। कहा जाता है कि ऐसे जातक पहले किसी भी स्थिति में रहें हों, लेकिन यह रेखा भाग्‍य खोल देती है। ऐसे लोगों का मनपसंद विवाह होता है। ये जातक अपनी इस रेखा के दम पर नौकरी और कारोबार में खूब धन कमाते हैं। इनके पास किसी भी चीज की कमी नहीं रहती। ये जातक अपने जीवन में जो भी पाने की इच्छा रखते हैं, इन्हें वह आसानी से मिल जाता है।

मददगार

वहीं, अगर यह रेखा मध्‍य भाग में पहुंचकर बंट जाए और छोटी अंगुली गुरु पर्वत की तरफ चली जाए तो ऐसे इंसान स्‍वभाव से दानी होते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोगों के पास धन की कमी नहीं रहती, ये जातक हमेशा दूसरे लोगों की मदद करने के लिए भी खड़े रहते हैं। वहीं, अगर भाग्य रेखा का ऊपरी हिस्‍सा आगे की तरफ झुका हुआ हो तो ऐसे जातक खुशहाल जीवन व्‍यतीत करते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article