अध्यात्म

Chanakya Niti For Success: बिजनेस और जॉब में सफलता प्राप्ति के ये हैं चार चाणक्‍य मंत्र, इसमें छुपा है बड़ा रहस्‍य

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 04:10 PM IST

Chanakya Niti in Hindi: नीतिशास्‍त्र में आचार्य चाणक्य ने जीवन में सफलता प्राप्‍त करने का उपाय बताने के साथ कारोबार व अन्‍य कार्य में सफलता हासिल करने के भी कई उपाय बताए हैं। इन उपायों में से चार ऐसे मूल मंत्र हैं, जो असफलता को भी सफलता में बदल देते हैं। इनके बगैर सफलता मिलनी मुश्किल हो जाती है।

Image

बिजनेस और जॉब में चाहिए सफलता तो अपना लें ये चार मूल मंत्र

KEY HIGHLIGHTS
  • सफलता के लिए पहले खुद पर कंट्रोल रखना सीखें
  • ईमानदारी से किया गया मेहनत लक्ष्‍य को बनाता है आसान
  • लक्ष्‍य प्राप्ति के लिए पूरी क्षमता और एकाग्रता से करें प्रयास

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य अपनी कूटनीति और अर्थशास्‍त्र के कारण सदियों बाद भी पूरे विश्‍व में प्रसिद्ध हैं। इनके द्वारा रचित नीति शास्‍त्र में बताई गई नीतियां आज भी लोगों को जीवन जीने का रास्‍ता दिखा रही हैं। इनके इन्‍हीं कुशल नीतियों के बल पर ही चंद्रगुप्त सम्राट बने थे। चाणक्य ने अपने विचारों और जीवन भर के अनुभव को अपने इस नीति शास्त्र में समाहित किया है। जीवन में सफलता अर्जित करने के लिए इसमें कई उपाय बताए गए हैं। जिसका अनुसरण कर आम व्‍यक्ति भी अपने लक्ष्‍य को हासिल कर सकता है। अगर आप बिजनेस या जॉब कर रहे हैं और मेहनत के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आप आचार्य की इन 4 नीतियां को जीवन में अपनाकर सफलता प्राप्‍त कर सकते हैं।

खुद पर कंट्रोल रखना सीखें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सफलता प्राप्‍त करने के लिए व्‍यक्तित्‍व को शेर की तरह बनाना चाहिए। जिस तरह से जंगल का राजा शेर अपने शिकार को दबोचने के लिए घंटो नजरे गड़ाए बैठा इंतजार करता है और मौका मिलते ही शिकार को दबोच लेता है। इसी तरह व्‍यक्ति के अंदर भी सहन व इंतजार की क्षमता होती है, ऐसे व्‍यक्ति को सफलता जरूर मिलती है।

एकाग्रता दिलाती है सफलता

आचार्य चाणक्‍य का कहना है कि सफलता प्राप्‍त करने सबसे अहम रोज एकाग्रता का होता है। इसके बगैर किसी भी कार्य में सफलता पाना संभव नहीं होता है। जब कोई व्‍यक्ति एकाग्रचित होकर किसी कार्य को करता है तो आने वाली रूकावटें अपने आप दूर होती चली जाती है। वहीं, जो लोग कार्य के दौरान भ्रमित रहते हैं उनसे सफलता दूर चली जाती है।

ईमानदारी व मेहनत के साथ करें प्रयास

आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि सफलता प्राप्‍त करने के लिए व्‍यक्ति में ईमानदारी का गुण भी होना जरूरी है। जो व्‍यक्ति ईमानदारी के साथ मेहनत करता है, उसका लक्ष्‍य आसान हो जाता है। कार्य चाहे कोई भी हो, उसे इच्छा शक्ति और ईमानदारी से किए गए मेहनत के साथ ही पूरा किया जा सकता है।

हार कभी भी न मानें

आचार्य चाणक्‍य का मानना है कि सफलता कभी भी आसान नहीं होता है। कई बार लक्ष्य प्राप्‍त के लिए लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इस दौरान कई रूकावटें भी आती हैं। इससे घबराकर लोगों को पीछे नहीं हटना चाहिए। हमेशा आगे बढ़ना चाहिए। जो लोग हिम्मत नहीं हारते वे अपने लक्ष्य की प्राप्ति करते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article