अध्यात्म

Astro Tips: काजल का करें दान, राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव के साथ दूर होंगी समस्याएं

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 08:10 AM IST

काजल का इस्तेमाल कई कार्यों में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजल के उपाय से आपकी कई समस्या दूर हो सकती है। साथ ही इससे कुंडली में राहु-केतु जैसे ग्रह दोष भी दूर होते हैं।

Image

काजल का दान करने से दूर होंगी राहु केतु की समस्या

KEY HIGHLIGHTS
  • काजल के उपाय से दूर होते हैं शनि, राहु-केतु ग्रह दोष
  • बुरे नजर से बचाने के लिए बच्चे के कान के पीछे लगाएं काजल
  • नौकरी में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए कारगर है काजल के उपाय

Kajal ke Upay: महिलाएं और बच्चे काजल या सुरमा का प्रयोग सबसे ज्यादा करते हैं। माना जाता है कि छोटे बच्चों को काजल लगाने से बुरी नजर नहीं लगती है। वहीं महिलाएं काजल से श्रृंगार कर अपने सौंदर्य को निखारती हैं। आंखों में काजल लगाने से आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजल का इस्तेमाल सिर्फ सौंदर्य बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि कई कामों में इस्तेमाल किया जाता है। काजल के उपाय से अशुभ ग्रह दोषों के प्रकोप से भी मुक्ति मिलती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काजल से जुड़े उपायों से कुंडली में शनि, राहु और केतु जैसे ग्रहों के दोष दूर होते हैं। जानते हैं काजल के उपाय और काजल दान करने से जुड़े लाभों के बारे में।

काजल दान करने के लाभ

ज्योतिष शास्त्र में बताया हया है कि काजल लगाने से व्यक्ति पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार, राहु ग्रह का संबंध नकारात्मकता से होता है। जिन लोगों की कुंडली में राहु ग्रह कमजोर या अशुभ होते हैं उन्हें काजल का दान जरूर करना चाहिए।

नौकरी-व्यवसाय से जुड़ी समस्या के लिए

नौकरी-व्यापार में लगातार किसी न किसी कारण समस्याएं उत्पन्न हो रही है तो इसके लिए शनिवार के दिन किसी खाली जगह पर काजल के एक डिब्बी को जमीन में दबा दें। इससे नौकरी-व्यवसाय में आ रही बाधाएं दूर होता है।

शनि,राहु-केतु दोष के लिए

कुंडली में शनि और राहु-केतु ग्रह के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए काजल का उपाय बहुत प्रभावी माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में इन ग्रहों के दोष होते हैं उन्हें आंखों में काजल लगाकर सोना चाहिए। लड़के यदि हफ्ते में एक बार भी इस उपाय को करेंगे तो उन्हें शनि, राहु और केतु ग्रह से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

नजरदोष दूर करने के लिए

लाल किताब के अनुसार छोटे बच्चों को अक्सर नजर लग जाती है। इसके लिए लोग उन्हें काला टीका माथे पर लगा देते हैं, लेकिन इसे सही नहीं माना जाता है। बच्चों को नजरदोष से बचाने के लिए काला टीका ऐसी जगह पर लगाना चाहिए जो आसानी से सबकी नजरों में न आए। आप बच्चे के कान के पीछे काला टीका लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article