अध्यात्म

इन 5 राशियों की तकदीर में लगेंगे चार चांद, शनि-सूर्य का लाभ योग देगा मोटा पैसा

Surya Shani Triekadash Yog 2026 : पिता-पुत्र सूर्य और शनि एक दूसरे से 60 डिग्री पर आ गए हैं। इससे त्रिएकादश योग का निर्माण हो गया है। इससे कुछ राशि वालों बंपर लाभ होने वाला है।

Image

त्रिएकादश योग से किन राशि वालों को लाभ होगा

Surya Shani Triekadash Yog 2026 : वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, सत्ता, नेतृत्व और सम्मान का कारक माना जाता है, जबकि शनि कर्म, अनुशासन, मेहनत और न्याय के ग्रह हैं। आमतौर पर सूर्य और शनि को परस्पर विरोधी ग्रह माना जाता है, लेकिन जब ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से 60 डिग्री के शुभ संबंध में आते हैं तो लाभ या त्रिएकादश योग का निर्माण होता है।

3 जून 2026 को सूर्य वृषभ राशि में और शनि मीन राशि में रहते हुए लगभग 60 डिग्री के कोण पर आ गए हैं। इस कारण बना लाभ योग अगले लगभग एक सप्ताह तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह योग मेहनत का फल दिलाने, करियर में प्रगति कराने और रुके हुए कार्यों को गति देने वाला माना जाता है। इस योग का प्रभाव कुछ हफ्तों तक रहता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका सबसे अधिक लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह योग सबसे शुभ योगों में से एक माना जा सकता है। सूर्य आपकी राशि में विराजमान हैं और शनि लाभ भाव से सहयोग दे रहे हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में नए संपर्क बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य और शनि का यह संबंध आय और भाग्य के बीच मजबूत तालमेल बना रहा है। पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ बढ़ सकता है और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। मित्रों और शुभचिंतकों से भी लाभ मिलने की संभावना है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए यह योग करियर और भाग्य को मजबूत करने वाला रहेगा। नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है। उच्च अधिकारियों का विश्वास बढ़ेगा और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जो लोग नई नौकरी या करियर में बदलाव की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को इस योग से साझेदारी, व्यापार और करियर के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में नए अनुबंध मिल सकते हैं और पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। नौकरी में आपकी मेहनत का असर दिखाई देगा। परिवार के सहयोग से महत्वपूर्ण फैसले लेने में आसानी होगी। आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि हैं, इसलिए यह योग आपके लिए विशेष महत्व रखता है। सूर्य और शनि का यह शुभ संबंध शिक्षा, संतान, निवेश और रचनात्मक कार्यों में सफलता दिला सकता है। नौकरी में आपकी छवि मजबूत होगी और अधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस में नई रणनीति लाभ दे सकती है। आर्थिक मामलों में भी सुधार देखने को मिलेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article