अध्यात्म

Surya Grahan 2024: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या घटस्थापना मुहूर्त पर पड़ेगा इसका असर?

Surya Grahan 2024 Date (Solar Eclipse October 2024): साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि के पहले दिन लगने जा रहा है। बता दें नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। तो क्या ग्रहण की वजह से कलश स्थापना के समय में कोई बदलाव होगा। जानिए सूर्य ग्रहण कब और कहां-कहां देगा दिखाई।

Image

Surya Grahan 2024 Date And Time In India

Surya Grahan 2024 Date (Solar Eclipse October 2024): ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्यों को करने के लिए मना किया जाता है। लेकिन इस साल नवरात्रि के शुभ त्योहार पर सूर्य ग्रहण का अशुभ साया पड़ रहा है। ऐसे में हर कोई इस चीज को लेकर परेशान है कि क्या सूर्य ग्रहण की वजह से नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना करना सही रहेगा (Navratri Ghat Sthapna Muhurat 2024)? चलिए आपको बताते हैं कि साल का आखिरी सू्र्य ग्रहण कब लग रहा है, ये कहां-कहां दिखाई देगा और नवरात्रि के त्योहार पर इसका क्या असर पड़ेगा।

सूर्य ग्रहण अक्टूबर 2024 तारीख व समय

सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगने जा रहा है। इसकी शुरुआत आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि से होगी और समापन प्रतिपदा तिथि पर। भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसका अंत देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगा।

नवरात्रि के त्योहार पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

नवरात्रि के त्योहार पर सूर्य ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है। ज्योतिष अनुसार जो ग्रहण अपने क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा हो उसी ग्रहण का प्रभाव पड़ता है। इसलिए नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त पर इस ग्रहण का कोई असर नहीं रहेगा।

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2024

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 3 अक्टूबर की सुबह 06:15 से 07:22 तक रहेगा। तो वहीं घटस्थापना अभिजित मुहूर्त सुबह 11:46 से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा। जबकि प्रतिपदा तिथि का प्रारम्भ 3 अक्टूबर 2024 को 12:18 AM से हो जाएगा और इसकी समाप्ति 4 अक्टूबर 2024 को 02:58 AM पर होगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article