वास्तु की मानें तो घर में ये 7 चीजें रखने से किस्मत चमक जाती है। धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। अक्सर अमीर लोगों के घरों में ये चीजें आसानी से देखने को मिल जाती है। इन चीजों का सीधा संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। चलिए जानते हैं घर में किन चीजों को रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
गोमती नदी में एक चक्र की आकृति का पत्थर पाया जाता है जिसे गोमती चक्र के नाम से जाना जाता है। कहते हैं 11 गोमती चक्र पीले वस्त्रों में लपेटकर तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
कमलगट्टे की माला घर में अवश्य रखनी चाहिए। कहते हैं ये माला धन प्राप्ति के मार्ग खोलती है। अगर इस माला को फेरते हुए अपने इष्टदेव के नाम का 108 बार जाप किया जाए तो घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हंस का जोड़ा रखने से चमत्कारिक लाभ मिलता है। इससे पति-पत्नी का रिश्ता भी मजबूत रहता है और भाग्य भी चमकता है।
घर में मोर के पंख को जरूर रखना चाहिए। कहते हैं इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
कहते हैं जिस घर में अंडाकार सफेद रंग का पत्थर होता है वहां लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बरसती है।
घर में पिरामिड रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही आसपास का माहौल भी हमेशा सकारात्मक बना रहता है।
वास्तु अनुसार घर में कर्पूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।