Surya Grahan October 2023 (सूर्य ग्रहण 2023 कब है): साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को शनिवार के दिन लगेगा। ये कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा। हिंदू पंचांग अनुसार ये ग्रहण कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में लग रहा है। सूर्य ग्रहण की शुरुआत 14 अक्टूबर की रात 8:34 बजे से होगी और समाप्ति देर रात 2:25 बजे होगी। ये ग्रहण कई देशों में दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले उसका सूतक शुरू हो जाएगा। जानिए अक्टूबर में लगने वाले इस सूर्य ग्रहण की पूरी डिटेल।
Surya Grahan October 2023 Date And Time (सूर्य ग्रहण कब लगेगा)
सूर्य ग्रहण कब लगेगा- 14 अक्टूबर 2023, शनिवार
सूर्य ग्रहण का समय- रात 8:34 PM से 2:25 AM बजे तक
सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा- मैक्सिको, बारबाडोस, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड, अर्जेंटीना, कनाडा, कोलंबिया, क्यूबा, अरूबा, एंटीगुआ, बहामास, बोलिविया, ब्राज़ील।
सूर्य ग्रहण किस राशि में लग रहा है- कन्या राशि
किस नक्षत्र में लगेगा- चित्रा नक्षत्र में लगेगा।
What is Annular Solar Eclipse? (क्या होता है कंकणाकृति सूर्यग्रहण)
जब चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी इतनी होती है कि चंद्रमा सूर्य के एकदम बीच में आता हुआ प्रतीत होता है। इस समय पर सूर्य एक रिंग यानी कि अंगूठी की तरह दिखाई देता है। इसे ही कंकणाकृति सूर्यग्रहण कहते हैं। इसके अलावा इसे वलयाकार सूर्यग्रहण भी कहते हैं।
Surya Grahan Sutak Kaal (सूर्य ग्रहण का सूतक काल)
सूर्य ग्रहण के सूतक काल को अशुभ माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दौरान किए गए शुभ कार्यों से सफलता मिलने की संभावना बहुत कम हो जाती है। सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू होता है और इसकी समाप्ति ग्रहण काल खत्म होने के साथ होती है।
