अध्यात्म

Surya Grahan 2022 Horoscope Today: सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव, जानें यहां

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 06:32 PM IST

Surya Grahan 2022 Today Rashifal: ये साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या समेत सभी राशियों पर इसका क्या पड़ेगा असर जानिए यहां।

Image

Surya Grahan 2022 Effects On Rashi: सभी 12 राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

Surya Grahan 2022: आज यानी 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष अनुसार भी ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है। ये सूर्य ग्रहण भारत में दिख रहा है इसलिए इसका सभी राशि के लोगों पर खास प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए ग्रहण शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित हो सकता है। जानें ग्रहण का सभी 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा।

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव (Surya Grahan 2022 Effects On Rashi)

मेष राशि- इस दौरान आपको अपने वैवाहिक जीवन और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता होगी। खर्च बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशि- आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। कोई आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। यदि आप कोई ऋण लेने जा रहे हैं तो थोड़ा सतर्क रहें।

मिथुन राशि- यदि आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो आपको अपने रिश्ते में गलतफहमियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें।

कर्क राशि- आपको अपने पारिवारिक जीवन को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। घर, संपत्ति या वाहन से संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। निवेश के लिए समय उचित नहीं है।

सिंह राशि- सूर्य ग्रहण के दौरान आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। नुकसान हो सकता है। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की भी जरूरत है।

कन्या राशि- आज बोलते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी को भी उल्टा-सीधा बोलने से बचें। दूसरी ओर आपको अपने खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी।

तुला राशि- सूर्य ग्रहण के दौरान आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। इसके अलावा वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि- आपके लिए ये ग्रहण सामान्य रहेगा। धन लाभ के आसार रहेंगे। करियर में तरक्की मिल सकती है। लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि- किसी को भी पैसे उधार देने से बचें। वाद-विवाद से दूर रहें। यात्रा के योग हैं जिससे धन लाभ हो सकता है।

मकर राशि- पेशेवर जीवन को लेकर सावधान रहने की जरूरत होगी। किसी से लड़ाई-झगड़ा न करें। अपने काम से काम रखें।

कुंभ राशि- बातचीत करते समय अपने शब्दों पर जरूर ध्यान दें। यात्रा करने से बचें। कार्यक्षेत्र में किसी काम में सफलता मिल सकती है।

मीन राशि- अचानक से कोई घटना होने की आशंका है। सतर्क रहें। कोई भी काम सावधानी के साथ करें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article