LIVESurya Grahan 2022 Today: अब साल 2023 में इस दिन पड़ेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें?

Surya Grahan 2022 Today: अब साल 2023 में इस दिन पड़ेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें?
Surya Grahan (Solar Eclipse) October 2022 Date, Timings in India: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लग रहा है। इससे पहले 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगा था। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण लगना अशुभ घटना है। इसलिए इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ये ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, उत्तरी-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। भारत में नई दिल्ली, बेंगलूरु, कोलकाता, वाराणसी, मथुरा, चेन्नई, उज्जैन, कुछ लोकप्रिय शहर हैं ये आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। जानें कितने बजे से होगा शुरू।
Surya Grahan 2022 Today Timings
सूर्य ग्रहण कितने बजे से लगेगा: इसकी शुरुआत शाम 4 बजकर 28 मिनट से होगी और समाप्ति करीब 5 बजकर 30 मिनट पर। सूतक काल प्रारंभ हो चुका है और ग्रहण की समाप्ति के साथ ये खत्म होगा।
शहर अनुसार जानें ग्रहण लगने का समय
Surya Grahan 2022 Upay
सूर्य ग्रहण से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बने रहिए हमारी इस लाइव ब्लॉग पर।
साल 2023 में सूर्य ग्रहण
साल 2023 में कुछ दो ग्रहण पड़ने वाले हैं। साल 2023 का पहला ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को पड़ेगा। यह ग्रहण सीधे तौर पर मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के लोगों को प्रभावित करेगा।
Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के बाद करें ये काम
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के बाद आपको अपने पूरे घर को गंगा जल से छिड़कना चाहिए ताकि आपका घर पवित्र हो सके।
सूर्य ग्रहण के बाद क्या करें
सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना अवश्य करें।
स्नान के बाद गरीब या जरूरमंदों को कुछ दान जरूर करें। इससे बुरे प्रभाव कम होंगे।
कोशिश करें कि किसी पवित्र नदी में स्नान करके पितरों का तर्पण करें।
ग्रहण के समापन के बाद घर के मंदिर की सफाई जरूर करें। इसके बाद ही भगवान के दर्शन और पूजा पाठ आदि करें।
ग्रहण के समाप्त होते ही पूरे घर को अच्छे तरह से साफ-सफाई करें।
ग्रहण के खत्म हो जाने के बाद घरों को पानी में नमक मिलाकर पोछा लगायें। यह नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलता है।
ग्रहण शुरू होने के पहले का बना भोजन सेवन न करें। बल्कि ताजा भोजन बनाकर ही खाएं।
ग्रहण के बाद स्नान, पूजा आदि करने के बाद गाय को चारा या घास खिलाएं।
ग्रहण के बाद तिल और चने की दाल का दान जरूर करें। इससे जीवन की समस्याएं से छुटकारा मिलता है।
अगर आप या आपके घर के कोई सदस्य गर्भवती हैं तो ग्रहण के कुप्रभाव को खत्म करने के लिए ग्रहण के बाद स्नान जरूर करें।
सूर्य ग्रहण समाप्त होने पर क्या करें
हालांकि ग्रहण को सूतक काल माना गया है। इसलिए सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करना बिलकुल भी ना भूलें। स्नान करके सबसे पहले भगवान की मूर्तियां, अन्न और घरों को गंगा जल से शुद्ध कर लें। यह परिवार को ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचाता है।
सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद क्या करें उपाय
- सूर्य ग्रहण की समाप्ति के तुरंत बाद सबसे पहले स्नानादि से निवृत्त होकर स्वच्छ हो जाना चाहिए।
- ग्रहण की समाप्ति के बाद दान जरूर करना चाहिए। इससे ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है।
- सूर्य ग्रहण के उपरांत घर को अच्छे से साफ करें और गंगाजल से शुद्ध कर लें।
- ग्रहण काल में रखे गए भोजन को इस्तेमाल न करें। ताजा भोजन पका कर वही भोजन खाएं।
- भोजन से पूर्व संभव है तो पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।
कर्नाटक में आंशिक सूर्य ग्रहण
Surya Grahan Live सूर्य ग्रहण की खूबसूरत तस्वीरें
सूर्य ग्रहण के बाद क्या करें
ग्रहण शुरू होने से पहले ही गेहूँ, चावल, अन्य अनाज में कुश घास तथा तुलसी दल डालकर रख दें। इससे ग्रहण का दुष्प्रभाव खाने-पीने की चीजों पर नहीं पड़ता है। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान आदि करके ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा देनी चाहिये।
Surya Grahan Live यहां देख सकते हैं सूर्य ग्रहण लाइव
Royal Observatory Greenwich के यूट्यूब या Facebook पेज पर ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. The Virtual Telescope Project की वेबसाइट और YouTube चैनल पर भी आप ग्रहण देख सकते हैं
कैसे लगता है सूर्य ग्रहण?
बता दें कि सूर्यग्रहण एक वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों प्रकार की घटना है। इसे वैज्ञानिक रूप से समझें तो जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है तो उसे सूर्यग्रहण कहते हैं। हालांकि इस समय चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता जिस वजह से ही इसे आंशिक सूर्यग्रहण भी कहा जाता है।
सूर्य ग्रहण से पहले खाने-पीने की चीजों में डाल दें ये चीजें
ग्रहण शुरू होने से पहले ही खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ग्रहण से दूषित किरणें निकलती हैं जो हमारे भोजन को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
सूर्य ग्रहण से पहले ये करें काम
सूर्य ग्रहण शुरू होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रख लें। ऐसा करने से ग्रहण का दुषप्रभाव नहीं पड़ता।
Surya Grahan 2022: कर्क राशि वाले धार्मिक कार्य में रहेंगे व्यस्त
सूर्य कर्क राशि से चतुर्थ,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। सूर्य के साथ तुला में शुभ है। ऐसे में कर्क राशि के जातक धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
Surya Grahan 2022: गाड़ी की हेडलाइट करें ऑन
सूर्य ग्रहण के दौरान ड्राइव कर रहे हैं तो अपनी व्हीकल का हेडलाइट जरूर ऑन करें।
Surya Grahan 2022: कार्ड शीट के जरिए देख सकते हैं सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण पर यदि आपके पास स्पेशल ग्लासेस उपलब्ध नहीं हैं। तो आप कार्ड शीट में पिनहोल कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Surya Grahan 2022: सूर्यग्रहण को देखने के लिए आते हैं खास गॉगल्स
सूर्य ग्रहण को देखने के लिए कुछ खास गॉगल्स आते हैं। इनका इस्तेमाल आप सूर्य को सीधे देखने के लिए कर सकते हैं। ये आपके रेटिना को डैमेज करने से भी बचाएगा।
Surya Grahan: पानी में भी न देखें सूर्य ग्रहण की परछाई
सूर्य को सीधे तौर पर नहीं देखना चाहिए। पानी में भी सूरज की परछाई को नहीं देखना चाहिए। क्य पानी भी सूरज की किरणों की इंटेंसिटी को कम नहीं करता।
Surya Grahan 2022: सेफ नहीं होते हैं सनग्लासेस, गॉगल्स
सूर्य ग्रहण के दौरान सनग्लासेस, गॉगल्स, एक्सपोज्ड एक्स-रे शीट या ग्लास के ऊपर लैम्पब्लैक को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए ये सेफ नहीं होते।
Surya Grahan 2022: इस कारण नंगी आंखों से नहीं देखते सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। क्योंकि, ये आपके रेटिना को जला सकता है। इसके अलावा उन इमेजेस को नुकसान पहुंचा सकता है जिन्हें आपका मस्तिष्क देखता है।
Surya Grahan 2022: घास पर बैठें गर्भवती महिलाएं
सूर्य ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को घास पर बैठना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण से पहले और बाद में स्नान अवश्य करना चाहिए।