अध्यात्म

सूर्य देव चमकाने जा रहे हैं इन राशियों की जिंदगी, प्यार और पैसों की होगी बरसात, बनेगा हर काम

Surya Gochar In July 2025: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। कहते हैं जिस किसी की कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उसे चमकने से कोई रोक नहीं सकता। ज्योतिष में सूर्य के राशि परिवर्तन को भी काफी अहम माना जाता है जो हर महीने में एक बार होता है। जुलाई में सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए इस राशि परिवर्तन से किन राशियों को लाभ प्राप्त होगा।

Image

सूर्य देव चमकाने जा रहे हैं इन राशियों की जिंदगी, प्यार और पैसों की होगी बरसात, बनेगा हर काम

Surya Gochar In July 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुंडली में सूर्य देव मान-सम्मान, आत्मा, पिता, ऊर्जा और करियर का नेतृत्व करते हैं। इसलिए कुंडली में इस ग्रह का मजबूत होना अति आवश्यक होता है। कहते हैं अगर सूर्य मजबूत है तो व्यक्ति को धनवान बनने से कोई रोक नहीं सकता। सूर्य ग्रह हर 30 दिन में अपनी राशि बदलता है जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इस महीने की 16 तारीख को सूर्य चंद्र की राशि कर्क में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए सूर्य का ये गोचर किन राशियों की किस्मत चमका सकता है।

सूर्य गोचर से इन राशियों को होगा तगड़ा मुनाफा

वृषभ राशि- सूर्य ग्रह का कर्क राशि में गोचर आपके लिए अच्‍छा साबित होगा। आपके आत्‍मविश्‍वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। आप अपने प्रतिद्वंदियों को हराने में कामयाब होंगे। नौकरी देख रहे लोगों को उनकी पसंद की नौकरी मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी।

कन्या राशि- कन्‍या राशि वालों के लिए ये समय बेहद अनुकूल साबित होगा। अगर आप विदेश से कोई व्‍यापार करते हैं तो आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। नई नौकरी का प्रस्ताव भी आ सकता है।

तुला राशि- सूर्य का कर्क राशि में गोचर आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। समाज में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके प्रयास निष्‍फल नहीं जाएंगे। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को जो भी करियर में परेशानियां आ रही थीं वो दूर हो जाएंगी। नई नौकरी देख रहे हैं, तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ पाएंगे।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article