Sun Transit December 2022: दिनांक 16 दिसम्बर को सूर्य वृश्चिक राशि त्यागकर धनु राशि में आएंगे।सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं।धनु का स्वामी गुरु होता है। यह संक्रांति सिंह ,तुला व मीन राशि के लिए बहुत ही शुभ है। धनु व तुला राशि के लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मकर के लोग जाँब को नई दिशा देंगे।कन्या व मीन राशि राजनीति में ज्यादा लाभान्वित होगी। आइए अब जानते हैं सूर्य के धनु गोचर का विस्तृत प्रभाव---
1. मेष- सूर्य का गोचर नवम यानी भाग्यभाव में होगा। जाँब में आपकी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार मिलेगा। व्यवसाय में स्थितियां अब अनुकूल हो जाएंगी। जाँब परिवर्तन में सफलता मिलेगी ।व्यवसाय परिवर्तन में सफल हो सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गेहूं व गुड़ का दान करें।गायत्री मंत्र का जप करें।
2. वृष- अष्टम सूर्य व्यवसाय में सुखद परिवर्तन का प्रस्ताव देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें। शुक्रवार को चावल का दान करें। नीला व हरा रंग शुभ है। शिक्षा से सम्बद्ध जातकों को लाभ मिलेगा।
3. मिथुन- सूर्य सप्तम गोचर करके शुभ फल देंगे। स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। यदि आप जाँब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। हराव सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को लाल वस्त्र तथा रविवार व मंगलवार को गुड़ का दान करें। धन आगमन होगा।पिता का आर्शीवाद लें।
4. कर्क- सूर्य एक माह इसी राशि से खष्ठम रहेंगे। यह व्यवसाय में सुंदर अवसर की प्राप्ति का समय है। छात्रों के लिए यह समय बहुत सुंदर है।लाल व सफेद रंग शुभ है।राजनीतिज्ञों के लिए भी यह समय बहुत ही अनुकूल है। जाँब में प्रमोशन का प्रयास करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।प्रतिदिन गुड़ का दान करें।सूर्य उपासना करते रहें।
5. सिंह- सूर्य पँचम रहेंगे। संतान को लाभ होगा।जाँब को लेकर मन का द्वंद्व समाप्त होगा। राजनीति में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ करें। परिवार व मित्रों का सहयोग आपके साथ है।हर रविवार को गाय को केला ,गुड़ व चने की दाल खिलाते रहें।
6. कन्या- सूर्य का चतुर्थ गोचर जाँब में आशातीत सफलता देगा। स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। गृह निर्माण सम्बन्धित नया कार्य आरंभ होगा। किसी व्यक्ति से नए राजनैतिक संबन्ध बन सकते हैं।हरा व सफेद रंग शुभ है। हेल्थ के दृष्टिकोण से यह बहुत ही अच्छा रहेगा।संतान के प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
7. तुला- पैतृक सम्पत्ति से लाभ की संभावना रहेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी आपकी ठप्प पड़ी योजनाओं को शुरू होना आपके लिए शुभ है। घर पर ही धार्मिक कार्य होंगे।हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन प्रातःकाल सूर्य पूजा के बाद गेंहू व गुड़ दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। जाँब परिवर्तन के दृष्टिकोण से यह समय बहुत ही श्रेयस्कर है।श्री सूक्त का पाठ धन देगा।
8. वृश्चिक- द्वितीय सूर्य यश व प्रतिष्ठा देंगे। आप जाँब को परिवर्तित करने की सोचेंगे जो कि भविष्य में बेहतर रहेगा। शिक्षा में भी सफलता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार व मंगलवार को गुड़ का दान करें। इस माह बैंकिंग व आईटी जाँब से जुड़े लोग प्रमोशन हेतु प्रयास करें तो सफलता मिलने की संभावना अधिक है।प्रतिदिन श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें।
9. धनु- सूर्य का इस राशि में आना बहुत ही सुखद रहेगा। व्यवसाय में सफलताओं व जाँब में प्रगति का समय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।आपके ससुराल पक्ष की सहायता से कोई रुका सरकारी कार्य पूर्णता की तरफ जाएगा।धन का आगमन होगा। लाल व पीला रंग शुभ है। छात्रों के लिए यह परिवर्तन बहुत ही शुभ अवसरों वाला है। आर्थिक सुख के लिए कनकधारा स्तोत्र का नियमित पाठ करें।
10. मकर- सूर्य का द्वादश गोचर राजनीति में सफलता देंगे। स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहना होगा। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को गेंहू का दान करें तथा 03 माला गायत्री मंत्र का जप करें।
11. कुम्भ- सूर्य का राशि परिवर्तन एकादश यानी लाभ भाव में शुभ है। आप एक ऐसे मिशन पर कार्य आरंभ करेंगे जो आपका ड्रीम रह चुका है। व्यावसायिक योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। हरा व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक रविवार को मसूर व गुड़ का दान करें।गायत्री मंत्र का जप अति आवश्यक है।
12. मीन- यह परिवर्तन दशम है।दशम कर्म फील्ड है।छात्रों के लिए बहुत शुभ है। राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का समय है। व्यवसाय मे मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा ।छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। सूर्य का यह गोचर धार्मिक यात्रा का अवसर प्रदान करता है।प्रतिदिन सूर्य भगवान को जल अर्पित करते रहें। गायत्री मंत्र का जप पुण्यदायी है।
