अध्यात्म

अगले 30 दिन इन राशियों के लिए भारी, बड़ी दुर्घटना के हैं संकेत, ये चार राशियां रहें सावधान!

Surya Gochar 2024: 16 जुलाई 2024 से लेकर 15 अगस्त 2024 तक का समय 4 राशियों के लिए बड़ा भारी साबित होगा। सूर्य के कर्क राशि में गोचर से इन राशियों की जिंदगी में तबाही आ सकती है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Surya Gochar 2024 Effects

Surya Gochar 2024: सूर्य देव ने 16 जुलाई को यानी आज कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। कर्क राशि में सूर्य देव पूरे एक महीने तक विराजमान रहेंगे। ये अवधि कुछ राशि वालों के लिए बेहद घातक साबित हो सकती है। इन राशियों के लोगों को करियर से लेकर लव लाइफ तक में मुश्किलें आ सकती हैं। जीवन की नैया बड़ी कठिनाई से पार लगने वाली है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

कर्क राशि

सूर्य का कर्क राशि में गोचर खुद कर्क राशि के लोगों के लिए परेशानियां लेकर आएगा। करियर में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी जाने का खतरा रहेगा। घर परिवार में कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है। गलत निर्णय ले सकते हैं। खर्चों पर अंकुश लगाना मुश्लिक होगा। इस समय वाणी पर संयम बरतने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि

करियर के लिए समय अच्छा नहीं है। व्यापार में भारी नुकसान हो सकता है। नौकरी में भी अड़चन आएगी। जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। सड़क दुर्घटना के भी संकेत मिल रहे हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। पैसा खर्च जरूरत से ज्यादा होगा। किसी करीबी से धोखा मिलने की पूर्ण संभावना है। चोट लगने के भी संकेत मिल रहे हैं। किसी नए रिलेशन में पड़ने से बचें।

धनु राशि

करियर को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ने के भी संकेत मिल रहे है। बिजनेस में असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा पर पैसा ज्यादा खर्च होने वाला है।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article