अध्यात्म

आज चांद कब निकलेगा 30 अप्रैल 2026 को, आज चांद दिखने का समय, क्या आज पूर्णिमा का चांद है, आज सूर्यास्त कब होगा

Sunset and Moonrise Timing Today 30 April 2026: आज कितने बजे होगा सूर्यास्त और कब निकलेगा चांद? क्या आज पूर्णिमा का चांद दिखेगा। जानें आज चंद्रगहण है या नहीं?

Image

आज के सूर्यास्त और चंद्रोदय का टाइम

Sunset and Moonrise Timing Today 30 April 2026: आज गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 का दिन खगोलीय दृष्टि से काफी खास माना जा रहा है। गर्मी के मौसम के इस दौर में लोग न सिर्फ दिन के तापमान पर नजर रखते हैं, बल्कि शाम के खूबसूरत सूर्यास्त और रात के चांद का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज सूर्यास्त कितने बजे होगा, चांद कब निकलेगा और क्या आज पूर्णिमा का चांद दिखेगा या नहीं, तो यहां आपको सारी जरूरी जानकारी एक साथ मिल जाएगी। इसके साथ ही जानें क्या आज चंद्र ग्रहण है या नहीं?

आज चंद्रोदय का टाइम क्या है

पंचांग के अनुसार, आज चंद्रमा का उदय (Moonrise Timing) शाम लगभग 5:56 बजे के आसपास होने की संभावना है। सूर्यास्त के कुछ समय देर बाद चांद आसमान में दिखाई देने लगेगा, जिससे शाम का नजारा और भी खूबसूरत हो जाएगा।

क्या आज पूर्णिमा का चांद निकलेगा

आज चंद्रोदय का समय शाम 5:56 बजे हैं, लेकिन पूर्णिमा तिथि रात 9:12 बजे से लगेगी। जिसका अर्थ है कि आज का चांद पूर्णिमा का चांद नहीं होगा। आज का चंद्रोदय चतुर्दशी तिथि में होगा। इसलिए आज चांद पूर्णिमा का नहीं बल्कि चतुर्दशी का निकलेगा।

क्या आज चंद्रग्रहण है?

आज चंद्रग्रहण है या नहीं इस सवाल को लेकर कई लोग उत्सुक रहते हैं, लेकिन स्पष्ट रूप से बता दें कि आज 30 अप्रैल 2026 को कोई चंद्रग्रहण नहीं है। इसलिए आप बिना किसी चिंता के रात में चांद के दीदार का आनंद ले सकते हैं।

आज सूर्यास्त कितने बजे होगा

पंचांग के अनुसार, आज 30 अप्रैल 2026 को सूर्यास्त का समय शाम करीब 6:56 बजे है। यह वह पल होता है जब दिन धीरे-धीरे ढलता है और आसमान सुनहरे, नारंगी और लाल रंगों से भर जाता है। शाम का यह नजारा न सिर्फ मन को सुकून देता है, बल्कि फोटोग्राफी और प्रकृति प्रेमियों के लिए भी बेहद खास होता है। हिंदू धर्म में सूर्यास्त के साथ ही दिन पर विराम माना जाता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article