अध्यात्म

सूर्य देव का नीच राशि तुला में प्रवेश, इन 4 राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 02:52 PM IST

Surya Rashi Parivartan October 2022: सूर्य देव 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ये गोचर 4 राशियों के लिए बेहद ही खास साबित होने वाला है।

Image

17 अक्टूबर को सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रहों के राजा सूर्य देव 17 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं। तुला राशि सूर्य की नीच राशि मानी जाती है।
  • सूर्य देव को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब एक महीने का समय लगता है।
  • सूर्य का ये गोचर 4 राशियों की जिंदगी में खुशियां लेकर आने वाला है।

Sun Transit In Libra 2022: सूर्य का राशि परिवर्तन हर 30 दिन में होता है। ये ग्रह ग्रहों का राजा माना जाता है। 17 अक्टूबर को सूर्य देव शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेंगे। बता दें ये सूर्य की नीच राशि है। यानी इस राशि में सूर्य देव नीच अवस्था में होंगे। सूर्य का ये राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा तो कुछ की परेशानियां बढ़ाने का काम करेगा। यहां आप जानेंगे कि सूर्य के इस राशि गोचर से किन राशियों की किस्मत चमकती दिखाई दे रही है।

वृषभ राशि: आपकी ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि देखी जाएगी। विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं। व्यापारी जातकों को लाभ मिलेगा। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। क्योंकि इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे।

मिथुन राशि: ये गोचर इस राशि वालों के लिए भी शानदार साबित होगा। कार्यक्षेत्र में हर काम में सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा सुखद रहेगी। मानसिक शांति मिलेगी। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है।

सिंह राशि: ये समय इस राशि वालों के लिए भी शानदार रहने वाला है। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। करियर में अच्छा मुकाम हासिल करने में आप कामयाब रहेंगे। भाग्य का आपको हर काम में साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से ये अवधि शानदार दिखाई दे रही है।

धनु राशि: इस राशि वालों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में आपको तरक्की मिलेगी। मेहनत का उचित फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार हैं। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article