अध्यात्म

दशहरे से दिवाली तक इन राशियों की है बल्ले-बल्ले, सैलरी बढ़ने के हैं पूरे चांस

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 02:26 PM IST

दशहरा (Dussehra) से लेकर दिवाली (Diwali) तक का समय 4 राशियों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलने के प्रबल चांस है।

Image

दशहरे से लेकर दिवाली तक का समय 4 राशियों के लिए बेहद शुभ

इस बार दशहरा का पर्व 5 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। वहीं दिवाली इस बार 24 अक्टूबर को पड़ रही है। ज्योतिष अनुसार दशहरा से लेकर दिवाली तक का समय 4 राशियों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। इन राशियों के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक जीवन में शानदार सफलता मिलेगी। जो जातक विदेश जाने की इच्छा रखे हुए हैं उनका सपना पूरा हो सकता है। करियर के लिहाज से ये समय 4 राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है।

सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए ये समय बेहद शानदार रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी के पूरे चांस हैं। कोई बड़ा मुनाफा मिल सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। समाज में आप अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।

तुला राशि: इस राशि वालों को अचानक से धन लाभ होने के आसार रहेंगे। सैलरी में बढ़ोतरी होने के पूरे चांस हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम की जमकर तारीफ करते नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति बेहद शानदार रहने वाली है। प्रेम जीवन भी अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि: इस राशि वालों की आय बढ़ने के प्रबल आसार हैं। किस्मत का हर काम में साथ मिलेगा। इस दौरान आप हर चुनौतियों का डटकर सामना करते नजर आएंगे। धन संचित करने में कमयाब रहेंगे। अलग-अलग माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

धनु राशि: आर्थिक पक्ष शानदार रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी के जबरदस्त आसार हैं। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस काम में आपको इस दौरान पूरी सफलता मिलेगी।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article