अध्यात्म

सूर्य देव का मिथुन राशि में गोचर बना रहा राजयोग, घर-गाड़ी से लेकर पद-प्रतिष्ठा तक मिलेगा सबकुछ

Sun transit in Gemini 2025: सूर्य देव 15 जून 2025 को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य का गोचर बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। यह समय बुद्धि, वाणी, नेतृत्व और संपर्क कौशल को बढ़ाने वाला होता है।

Image

सूर्य देव का मिथुन राशि में गोचर बना रहा राजयोग

Sun transit in Gemini 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह ग्रह आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा, ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है। वर्ष 2025 में सूर्य देव का मिथुन राशि में गोचर कई राशियों के लिए राजयोग का निर्माण कर रहा है। खासकर 4 राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत इस दौरान चमकने जा रही है। इस गोचर के दौरान राजनीति, मीडिया, लेखन, बिजनेस, प्रशासन और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।

इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

मेष राशि- इस राशि वालों को करियर में नई ऊंचाइयां मिलेंगी। प्रमोशन या नई नौकरी का योग है। वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़ा सपना पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बना रहेगा।

कर्क राशि- सूर्य का यह गोचर कर्क राशि वालों के लिए मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास लाएगा। भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। विदेश यात्रा या कोई बड़ी उपलब्धि भी संभव है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर प्रशंसा और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से यह समय बहुत मजबूत रहेगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए यह गोचर रिश्तों में मजबूती, जीवनसाथी से सहयोग और व्यापार में लाभदायक सिद्ध होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!