कई लोग अपने घरों में फिनिक्स पक्षी की तस्वीर लगाते हैं। ये एक काल्पनिक पक्षी है जो मरकर फिर से पुनर्जन्म लेता है और यह अमरता, पुनरुत्थान, शक्ति और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। पश्चिमी संस्कृति, खासकर फेंग शुई में इसे बहुत शुभ माना गया है।
फिनिक्स को दक्षिण दिशा में लगाने से व्यक्ति को समाज में प्रतिष्ठा और पहचान मिलती है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो पब्लिक फिगर, कलाकार, नेता या व्यवसायी हैं।
यह तस्वीर नकारात्मकता को हटाकर वातावरण को ऊर्जावान बनाती है, जिससे मानसिक शांति और कार्य क्षमता में वृद्धि होती है।
यह तस्वीर दक्षिण दिशा की ऊर्जा को बढ़ाने का काम करती है जिससे व्यक्ति को डर पर विजय मिलती है और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
तस्वीर को साफ-सुथरी और सुंदर फ्रेम में लगाएं। पक्षी का चेहरा घर के अंदर की ओर होना चाहिए। इसे दक्षिण दिशा की दीवार पर थोड़ी ऊंचाई पर लगाएं। फिनिक्स का रंग लाल, सुनहरा या अग्नि जैसे रंगों का होना शुभ माना जाता है।
फिनिक्स पक्षी सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि उत्थान, आत्मबल और सौभाग्य का प्रतीक है। जब इसे दक्षिण दिशा में लगाया जाता है, तो यह व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन, यश और सफलता लाता है। यही कारण है कि अमीर और सफल लोग इसे विशेष महत्व देते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।