अध्यात्म

जल्द 15 दिन के अंतराल में लगेंगे सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, तुला समेत ये राशियां होंगी प्रभावित

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 09:31 AM IST

Last Surya Grahan And Chandra Grahan Of 2022: साल के आखिरी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनोंं ही भारत में दिखाई देगा। जिस वजह से इनका सूतक मान्य होगा।

Image

Solar Eclipse And Lunar Eclipse 2022: 15 दिन के अंतराल में लगेंगे साल के आखिरी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण।

KEY HIGHLIGHTS
  • साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लग रहा है, ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।
  • साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लग रहा है, ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।
  • ये दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई देंगे जिस वजह से इनका सूतक मान्य होगा।

25 अक्टूबर को साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। तो 8 नवंबर को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। खास बात ये है कि इन दोनों ही ग्रहण में सिर्फ 15 दिनों का अंतर रहेगा। ये दोनों ही ग्रहण भारत में कुछ जगहों पर दिखाई देंगे। इसलिए इन ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा। ज्योतिष अनुसार जो ग्रहण अपने क्षेत्र में दिखाई दे तो उसका सूतक काल माना जाता है। यहां आप जानिए इन दोनों ही ग्रहण के बारे में कुछ जरूरी जानकारी।

सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 (Surya Grahan 25 October 2022)

ये साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। जानकारी अनुसार ये आंशिक सूर्य ग्रहण होने वाला है। आंशिक सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच कुछ इस तरह से आता है जिससे वो सूर्य का पूरा हिस्सा नहीं ढक पाता। ऐसी स्थिति में सूर्य का कुछ भाग प्रकाशित रह जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार ये ग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार की शाम 4 बजकर 28 मिनट से लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति शाम 5 बजकर 30 मिनट पर होगी।

भारत के अलावा ये ग्रहण यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग, एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में दिखाई देगा। भारत में इस ग्रहण का सूतक काल माना जायेगा। सूतक काल 25 अक्टूबर को 03:17 AM बजे से शुरू हो जाएगा और इसकी समाप्ति ग्रहण काल खत्म होने के साथ होगी।

चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 (Chandra Grahan 8 November 2022)

ये भी साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई देगा। जिस वजह से इसका सूतक काल भी माना जाएगा। इस ग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार 8 नवंबर को शाम 5 बजकर 32 मिनट से होगी और समाप्ति शाम 6 बजकर 18 मिनट पर हो रही है। सूतक काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरू हो जाएगा और इसकी समाप्ति ग्रहण काल के समाप्त होने के साथ होगी।

ये चंद्र ग्रहण भारत समेत उत्तर-पूर्वी यूरोप, एशिया, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

ग्रहण का इन दोनों राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव: सूर्य ग्रहण के समय सूर्य देव तुला राशि में रहेंगे। जिस कारण इस दौरान तुला राशि के लोग सबसे अधिक प्रभावित होंगे। सेहत बिगड़ सकती है। वहीं चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा मेष राशि में रहेगा जिसका असर मेष राशि वालों की हेल्थ और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article