अध्यात्म

Surya Grahan 2024: लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, ये 3 राशियां हो जाएं सतर्क

Sal Ka Pahla Surya Grahan Kab Hai: साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र मास की अमावस्या को लगेगा। जानिए ये ग्रहण किन राशियों पर बुरा प्रभाव डालेगा।

Image

Surya Grahan 2024 Date And Time

2024 Mein Surya Grahan Kab Hai: साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 की रात 9 बजकर 12 मिनट से लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगी। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। लेकिन भारत में ये ग्रहण दृश्यमान नहीं होगा लेकिन इसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। यहां जानते हैं ऐसी राशियों के बारे में जिनके लिए ये सूर्य ग्रहण नकारात्मक साबित होने वाला है।

वृषभ राशि

इस राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। आपकी करियर से लेकर स्वास्थ्य लाइफ तक पर ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। लव लाइफ में क्लेश हो सकता है। कुछ मिलाकर सूर्य ग्रहण के अगले 2 महीने आपके लिए परेशानियों से भरे रहने वाले हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण बुरा साबित हो सकता है। इस दौरान आपको कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी करीबी से आपकी अनबन हो सकती है। आपको इस दौरान अपने बोलने पर कंट्रोल रखना होगा। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।

वृश्चिक राशि

इस राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण अशुभ साबित होगा। जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। नई नौकरी मिलने की कम ही उम्मीद दिखाई दे रही है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा तभी जीवन की गाड़ी आगे बढ़ सकेगी।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article