अध्यात्म

Sita Navami 2024 Puja Vidhi: आज है सीता नवमी, जानिए पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व

Sita Navami 2024 Kab Hai:सीता नवमी के दिन मां सीता के विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन मां सीता की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानें इस साल कब है सीता नवमी और इसकी पूजा विधि।

Image

Sita Navami 2024

Sita Navami 2024 Puja Vidhi: सीता नवमी का पर्व हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि माता सीता धरती पर इसी दिन आईं थी। माता सीता का एक नाम जानकी भी इस कारण इस पर्व को जानकी नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। सीता नवमी पर माता सीता की विधिपूर्वक उपासना करने से साधक को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही सारी मनोकामना की पूर्ति भी होती है। आइए जानें इस साल कब है सीता नवमी और इसकी पूजा विधि के बारे में।

Sita Navami 2024 Date (सीता नवमी कब है 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष सीता नवमी का पर्व वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल सीता नवमी का त्योहार 16 मई 2024 को गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।

Sita Navami 2024 Shubh Muhurat (सीता नवमी शुभ मुहूर्त 2024)

इस साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 16 मई को सुबह 6 बजकर 22 मिनट से होगी। वहीं इस तिथि का समापन 17 मई को सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर होगा। ऐसे में ये व्रत 16 मई को होगा। इस दिन प्रातः11 बजकर 4 मिनट से दोपहर 01:43 तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

Sita Navami Puja Vidhi (सीता नवमी पूजा विधि)

  • सीता नवमी के दिन सुबह उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • उसके बाद मंदिर में साफ चौकी पर राम और सीता की मूर्ति स्थापित करें।
  • फिर माता सीता को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
  • उसके बाद कथा का पाठ करें और आरती करें।
  • अंत में माता सीता को भोग लगाकर सब में प्रसाद वितरित करें।

Sita Navami Importance (सीता नवमी महत्व)

सनातन धर्म में सीता नवमी के पर्व का खास महत्व है। इस दिन मां जानकी पूरे सच्चे मन से पूजा की जाती है। इस दिन मां सीता की पूजा करने से साधक को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। इस दिन मां को श्रृंगार का सामान अर्पित करने से अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। सीता नवमी के दिन राम और सीता के पूजा करने से साधक को हर प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ... और देखें

End of Article