अध्यात्म

Sita Navami 2023 Date: आज है सीता नवमी, जानिए जानकी जयंती टाइम, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2023, 06:02 AM IST

Sita Navami 2023 Date (सीता नवमी 2023 कब है): सनातन धर्म के अनुसार, भगवान राम की अर्धांगिनी सीता जी का जन्म वैशाख शुक्ल नवमी के दिन हुआ था, जिसे सीता नवमी या सीता जयंती के रूप में मनाया जाता है। जानिए सीता नवमी की डेट, मुहूर्त और धार्मिक महत्व हिंदी में।

Image

Sita Navami 2023 Date In India

Sita Navami 2023 Date (सीता नवमी 2023 कब है): हिंदू परंपरा के अनुसार, प्रतिवर्ष वैखाख माह के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी का हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी दिन जनकनंदिनी माता सीता का प्राकट्य हुआ था। इसी वजह से, इस खास तिथि को सीता नवमी या जानकी जयंती के नाम से जाना जाता है। इस विशेष दिन पर माता जानकी की विधिवत पूजा करना फलदाई माना गया है। कहते हैं इस दिन भगवान राम सहित उनकी अर्धांगिनी सीता की विधि-विधान पूजा करने पर महिलाओं को अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद मिलता है। आइए सीता नवमी कब है और क्यों मनाई जाती है, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। जानिए सीता नवमी की डेट, टाइम और मुहूर्त।

सीता नवमी 2023 कब है( When Is Sita Navami 2023)?

पंचांग के अनुसार, सीता नवमी हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पड़ता है। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक, यह पावन पर्व 29 अप्रैल 2023, शनिवार को मनाया जाएगा। कहते हैं इस दिन सीता माता की पूजा करने से साधक के सारे दुख दूर होते हैं और सुहागिनों को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

सीता नवमी का शुभ मुहूर्त(Sita Navami 2023 Muhurat):

सीता नवमी तिथि प्रारंभ: 28 अप्रैल 2023, शुक्रवार, संध्या 04:01 बजे से।

सीता नवमी तिथि समापन: 29 अप्रैल 2023, शनिवार, संध्या 06:22 बजे तक।

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त: 29 अप्रैल, प्रात:काल 10:59 बजे से दोपहर 01:38 बजे तक।

सीता नवमी की पूजा का महत्व (Importance Of Sita Navami 2023):

हिंदू धर्म में सीता नवमी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन मां सीता की उपासना करने से धन के देवी मां लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती हैं और साधक को समस्त खुशियों का आशीर्वाद देती हैं। इसके अलावा रोग, दोष और पारिवारिक कलह से भी मुक्ति मिलती है। इतना ही नहीं, मान्यता यह भी है कि कुंवारी कन्याएं, अगर इस दिन व्रत का पालन करें तो उन्हें मनचाहा वर का वरदान मिलता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article