Happy Sinjara Wishes: हरियाली तीज इस साल 7 अगस्त को मनाई जाएगी। इसे श्रावणी तीज (Shravani Teej Kab Hai 2024) भी कहते हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ये व्रत नवविवाहित लड़कियों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी (Hariyali Teej Mehandi) लगाकर बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। हरियाली तीज से एक दिन पहले सिंजारा (Sinjara 2024 Date) मनाया जाता है। जानिए सिंजारा क्या होता (Sinjara Kab Hai 2024) है और कैसे मनाया जाता है ये पर्व।
Happy Sinjara Wishes Images
-पल पल सुनहरे फूल खिले
कभी न हो कांटो का सामना
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे
सिंजारा पर हमारी यही शुभकामना
-पेड़ों पर झूले
सावन की फुहार
मुबारक हो आपको
सिंजारा का त्यौहार

happy sinjara wishes images
-माँ पार्वती आप पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखे
आपको सिंजारा की हार्दिक शुभकामनाएं
-सिंजारा का त्यौहार है
घेवरों की बहार है
पेड़ों पर पड़े है झूले
दिलो में सबके प्यार है
सिंजारा की हार्दिक बधाई
-आया रे आया सिंजारा का त्यौहार है आया
संग में खुशियां और प्यार है लाया
सिंजारा की ढेर सारी शुभकामनाएं

happy sinjara
सिंजारा कैसे मनाया जाता है (Sinjara Festival 2023)
सिंजारा का त्योहार हरियाली तीज से एक दिन पहले श्रृंगार दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 6 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहू बेटियों को 9-9 प्रकार के मिष्ठान व पकवान बनाकर खिलाए जाते हैं। नवविवाहित लड़कियां इस पर्व को मनाने के लिए अपने हाथों और पावों पर मेहंदी लगाती हैं। वहीं दुल्हन की तरह सजकर तैयार होती हैं। सिंजारा पर महिलाएं नई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। जैसे नए कपड़े पहनती हैं, नई चूड़ियां पहनती हैं। खासतौर से महिलाएं इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनती हैं। सिंजारा के दिन महिलाएं घेवर, नारियल के लड्डू, साबूदाना, खीर, हलवा, मठरी आदि चीजें खाती हैं।
नवविवाहित महिलाएं मायके में मनाती हैं ये पर्व
इस पर्व को नवविवाहित महिलाएं अपने मायके में जाकर धूमधाम से मनाती हैं वहीं कुछ औरतें ससुराल में रहकर भी तीज मनाती हैं। इस दिन पति, रिश्तेदारों से उपहार लेने का भी रिवाज है। वे लड़कियां जिनकी शादी तय हो गई है वो भी तीज का व्रत रखती हैं और उन्हें सिंजारा सास-ससुर से मिलता है। फिर इस सिंजारा का इस्तेमाल महिलाएं हरियाली तीज के दिन करती हैं।
हरियाली तीज कैसे मनाई जाती है
हरियाली तीज के दिन साफ-सफाई कर घर को तोरण-मंडप से सजायें। फिर मिट्टी से शिवलिंग, भगवान गणेश, माता पार्वती और उनकी सखियों की प्रतिमा बनायेंं। फिर देवताओं का आह्वान करते हुए षोडशोपचार पूजन करें। हरियाली तीज की व्रत कथा सुनें। इस दौरान कई महिलाएं रात्रि भर जागरण भी करती हैं।
