अध्यात्म

Shukrawar Puja Tips in Hindi: शुक्रवार व्रत में करें इन सिद्ध मंत्रों का जाप, हर संकट होगा दूर

Shukrawar Puja Tips in Hindi: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन सच्चे मन और सही विधि से पूजा करने से धन, सौभाग्य, वैभव और शांति की प्राप्ति होती है। शुक्रवार पूजा के आसान और प्रभावशाली टिप्स के बारे में यहां डिटेल में जानकारी दी गई है।

Image

Shukrawar Puja Tips (photo credit canva)

Shukrawar Puja Tips in Hindi (शुक्रवार पूजा टिप्स हिंदी में): ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है। इस दिन जो भक्त व्रत रखते हैं और पूजन करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। धन, सौभाग्य, वैभव और शांति के लिए शुक्रवार को पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए उनके भक्त शुक्रवार का व्रत करते हैं तथा उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसी पूजन टिप्स, व‍िधि और मंत्र हैं ज‍िनको शुक्रवार के दिन करने से आपके जीवन से सभी प्रकार के कष्ट भी दूर होते हैं। आप यहां शुक्रवार पूजा टिप्स हिंदी में देख सकते हैं।

1- सफेद या गुलाबी वस्त्र धारण करें (ये रंग माँ लक्ष्मी को प्रिय हैं)

2- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें (मां लक्ष्मी स्वच्छता की देवी हैं)

3- शुभ मुहूर्त में करें पूजा (शाम के समय मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है)

4- "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जाप करें (इस मंत्र का 108 बार जाप करें)

5- कमल या गुलाब के फूल चढ़ाएं ( यह मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है)

6- श्री सूक्त या लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें (इससे आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं)

7- खीर या सफेद मिष्ठान्न का भोग लगाने के साथ ही वृक्ष या पौधों को जल दें।

8- गरीब कन्याओं को भोजन कराएं (शुक्र देव और मां लक्ष्मी दोनों को प्रसन्न करता है)

shukrawar Puja Mantra in Hindi (शुक्रवार पूजा मं‍त्र ह‍िंदी में):

शुक्रवार के व्रत और पूजा के दौरान आप इन स‍िद्ध मंत्रो का जाप कर सकते हैं-

  • ॐ महालक्ष्म्यै च विद्महे। विष्णुपत्नी च धीमहि। तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात्॥
  • ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधन्याधिपतये धन धान्य समृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥
  • ॐ अदिति पुत्राय विद्महे। सर्वसिद्धाय धीमहि। तन्नो लक्ष्मी: प्रचोदयात्॥
  • पद्मानने पद्म ऊरू पद्माक्षि पद्मसंभवे। त्वं मां भजस्वि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्॥

लक्ष्मी कृपा मंत्र- ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः।

डिस्क्लेमर - इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article