अध्यात्म

रेवती नक्षत्र में शुक्र के आने से चमकी इन राशियों की किस्मत, चेक करें क्या आपकी राशि भी है इसमें

Shukra In Revati Nakshatra: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी शुक्र ग्रह का गोचर रेवती नक्षत्र में होता है, तो यह कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आता है। जानिए इस बार वो कौन सी राशियां हैं जिन्हें इस गोचर से प्रेम, कला, सौंदर्य, विलासिता और भौतिक सुखों का आशीर्वाद मिलेगा।

Image

रेवती नक्षत्र में शुक्र के आने से चमकी इन राशियों की किस्मत

Shukra In Revati Nakshatra: शुक्र देव ने 16 मई 2025 को रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है और 31 मई तक शुक्र यहीं विराजमान रहेंगे। ये 15 दिनों की अवधि कुछ राशि वालों के लिए बेहद शानदार साबित होने वाली है। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलने की प्रबल संभावना रहेगी। ये लोग जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनकी शुक्र के नक्षत्र गोचर से किस्मत चमकने वाली है।

मीन राशि (Pisces)

शुक्र का गोचर आपकी ही राशि और रेवती नक्षत्र में हो रहा है, इसलिए यह समय आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी।वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। कला, संगीत और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को खूब प्रसिद्धि मिल सकती है। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे।

कर्क राशि (Cancer)

शुक्र का यह गोचर आपके लिए भी शुभ साबित होगा। यात्रा, धार्मिक कार्य और आत्मिक शांति के लिए उत्तम समय है। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। हर काम में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक मामलों में शुभ रहेगा। निवेश या व्यापार से जुड़े निर्णय लाभकारी साबित होंगे। दांपत्य जीवन में संतुलन आएगा। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus)

रेवती नक्षत्र में शुक्र का गोचर आपके जीवन में आर्थिक वृद्धि और सोशल अट्रैक्शन बढ़ाने का काम करेगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। कोई बड़ी खरीददारी या लग्जरी से जुड़ी चीज आपके जीवन में आ सकती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article