अध्यात्म

केतु का गोचर बदल देगा इन तीन राशियों का भाग्य, राजयोग की होगी शुरुआत

Ketu Gochar 2025: 18 महीने कन्या राशि में रहने के बाद केतु अपने शत्रु ग्रह की राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहा है। सिंह में केतु के गोचर करते ही कुछ राशि वालों की किस्मत बदल जाएगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

केतु गोचर 2025

Ketu Gochar 2025: केतु को एक अशुभ ग्रह माना जाता है। ये किसी भी राशि में डेढ़ साल तक विराजमान रहता है। 18 मई को केतु शाम 05 बजकर 08 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर शुरू करेगा। सिंह के स्वामी सूर्य देव हैं और उनसें केतु की शत्रुता है। जिस वजह से इस गोचर का कुछ राशि वालों पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन कई राशियां ऐसी भी हैं जिन्गें केतु के गोचर से खूब लाभ मिलेगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

केतु का सिंह राशि में गोचर 2025 (Ketu Ka Singh Rashi Me Gochar 2025)

मेष राशि- केतु के गोतर से मेष राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व के अवसर मिल सकते हैं। पुराने अटके हुए कामों में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति बहुत बढ़िया रहेगा। हर काम में सफलता हासिल होगी।

वृषभ राशि- इस दौरान आप आध्यात्मिक उन्नति और आंतरिक शांति का अनुभव करेंगे। मानसिक स्पष्टता और निर्णय क्षमता पहले से बेहतर होगी। घर-परिवार में शांति बनी रहेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। नये कार्यों की तलाश करेंगे।

कन्या राशि- विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा से संबंधित लाभ मिलेगा। नए संपर्क और नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे। करियर में अप्रत्याशित तरक्की संभव है। हर काम में सफलता मिलेगी। घर परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article