अध्यात्म

Shukra Gochar 2024: जुलाई के महीने में शुक्र करेंगे गोचर, इन राशि वालों की भरेगी झोली

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर का बहुत ही खास माना गया है। हर ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि बदलते हैं। जुलाई के महीने में शुक्र ग्रह करेंगे गोचर। आइए जानें किन राशि वालों को इस गोचर से फायदा होगा।

Image

Shukra Gochar 2024

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को भोग और विलासिता का कारक माना गया है। कुंडली में यदि शुक्र की स्थिति मजबूत होती है तो व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होती है। शुक्र इस समय में मिथुन राशि में विराजमान हैं। शुक्र ग्रह 7 जुलाई 2024 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र ग्रह 30 जुलाई तक रहने वाले हैं। शुक्र का ये गोचर हर राशि पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शुक्र गोचर से कुछ राशि के जातक को बहुत ही लाभ पहुंच सकता है। आइए जानते हैं शुक्र गोचर से किन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।

इन राशि वालों को मिलेगा फायदा

मेष राशि

शुक्र का कर्क राशि में गोचर मेष राशि के जातक को बंपर लाभ मिलेगा। इस समय में आपको धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। शुक्र गोचर के समय में मेष राशि को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो शुक्र के गोचर से तुला राशि के जातक को शुभ परिणाम देखने को मिल सकता है। घर में सुख और शांति का माहौल बना रहेगा। आपको आय में वृद्धि होगी। आय के नए रास्ते बनेंगे। काम में आपको पूरा प्रमोशन मिल सकता है। अगर काम बदलने की सोच रहे हैं तो नया काम अच्छा मिल सकता है।

मिथुन राशि

शुक्र का कर्क में गोचर मिथुन राशि के जातक को बहुत फायदा होगा। आपको बिजनेस में बहुत मुनाफा देखने को मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। पूजा पाठ में मन लगा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि में शुक्र के गोचर से कर्क राशि के जातक को भरपूर लाभ मिलेगा। आपको सेहत का लाभ मिलेगा। बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। प्रोफेशनल और फाइनेंशियल तौर पर आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। काम में तरक्की मिलेगी। हर काम में आपको सफलता मिल सकती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article