अध्यात्म

Shukra Gochar 2022: शुक्र गोचर से चमकने वाला है इन राशि के जातकों का भाग्‍य, नए साल के साथ होगी धन वर्षा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2022, 12:07 PM IST

Shukra Gochar 2022: ज्योतिष शास्‍त्र में ग्रह- नक्षत्रों के राशि परिवर्तन को बहुत महत्व दिया गया है। ग्रह- नक्षत्रों में होने वाले इस बदलाव के साथ ही लोगों के जीवन में भी बदलाव आते हैं। पंचांग के अनुसार भोग-विलास और सुख-सुविधाओं को प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र 29 दिसंबर 2022 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके साथ कई राशि के जातकों की किस्मत चमकेगी और उनपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी।

Image

शुक्र के गोचर होने से होगी धनवर्षा

KEY HIGHLIGHTS
  • शुक्र ग्रह 29 दिसंबर 2022 को मकर राशि में करेगा प्रवेश
  • शुक्र को माना जाता है भोग-विलास और सुख-सुविधाओं प्रदाता ग्रह
  • शुक्र के इस राशि परिवर्तन का चार राशि के जातकों को मिलेगा शुभ फल

Shukra Gochar 2022: ज्योतिष शास्‍त्र में ग्रह- नक्षत्रों की चाल और इनके राशि परिवर्तन को बहुत महत्व दिया गया है। ज्योतिष के अनुसार, ग्रह- नक्षत्रों की इस चाल की वजह से ही लोगों के जीवन में बदलाव आते हैं और उन्‍हें जीवन चक्र के अनुसार सुख दुख का सामना करना पड़ता है। पंचांग के मुताबिक ग्रहों के राजा सूर्य ने बीते 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश किया था। वहीं, अब भोग-विलास और सुख-सुविधा प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र 29 दिसंबर 2022 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्‍त्र में शुक्र ग्रह को बहुत ही शुभ ग्रह माना जाता है। ज्‍योतिष के अनुसार, शुक्र के इस राशि परिवर्तन से आने वाले समय में कई राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी।

भोग-विलास के प्रतीक शुक्र को दैत्यों का गुरु माना जाता है। इनकी वजह से ही लोगों की कुंडली में विवाह से लेकर संतान उत्‍पत्ति तक के योग बनाते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि भी शुक्र के प्रभाव से ही आती है। 29 दिसंबर को शुक्र के राशि परिवर्तन के साथ कई राशि के जातकों का भाग्‍य चमकने वाला है। ज्‍योतिष के अनुसार चार राशि के जातकों पर इसका सबसे ज्‍यादा असर होगा। इनके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। साथ ही मां लक्ष्‍मी की कृपा से धन लाभ के योग भी बनेंगे।

इनके जीवन में आएगा शुक्र गोचर से बड़ा बदलाव

मेष राशि: शुक्र गोचर के प्रभाव से इस राशि के जातकों का अपने कार्यस्‍थल और करियर में नई जिम्मेदारियां संभालने का मौका मिलेगा। ये जिम्मेदारियां लोगों के लिए तरक्की और धन अर्जित करने का नया रास्‍ता खोलेंगी। इस दौरान आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होने का योग बन रहा है। व्यापार करने वाले जातकों को मुनाफा होगा।

कन्या राशि: शुक्र गोचर से इन राशि के जातकों के नए प्रेम संबंध बनने का योग बन रहा है। दोस्‍तों के साथ भी रिश्‍ता मजबूत होगा। व्यापार करने वाली महिलाओं को भारी मुनाफा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां लौटेंगी।

मकर राशि: शुक्र गोचर से मकर राशि वालों को हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा। इनके रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगी। घर में संपन्‍नता आएगी।

मीन राशि: शुक्र गोचर के इनका भाग्योदय होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां आएंगी। समाज में भी मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article