Job Pane Ke Upay in hindi : कॉम्पीटीशन के इस दौर में माता-पिता के साथ ही हर युवा की एक ही टेंशन होती है और वो है एक अच्छी जॉब मिलने की। लाखों के पैकेज के सपने हर घर में बच्चे को बचपन से ही दिखाए जाते हैं। इसी माइंड सेट के साथ हर बच्चा बड़ा होता है।कॉलेज खत्म होते ही सबसे ज्यादा यदि कोई प्रयास हम करते हैं तो वो है अच्छी नौकरी ढूंढने के लिए। यदि किसी नौकरी मे हैं तो उस नौकरी से बेहतर करियर की तलाश में रहते हैं। एक अदद अच्छी नौकरी के लिए बस ट्राई पर ट्राई करते ही रहते हैं। यहां हमारे प्रयासों के साथ कुछ ऐसा भी है जिसे हम नजर अंदाज नहीं कर सकते।
एक अच्छी नौकरी की तलाश में काबिलियत के साथ−साथ जरूरी है कि भाग्य भी साथ दे। हाथाें में डिग्रियों की फाइल के साथ यदि हाथाें की लकीरें साथ नहीं दे रहीं तो ये आवश्यक हो जाता है कि हम कुछ विशेष उपाय अपनाने पर ध्यान दें और अपने सोये भाग्य को जगाएं।
ये छोटा सा उपाय खाेलेगा तरक्की के रास्ते
सामग्री- जल पात्र, धूप, घी का दीपक, दो लौंग
माला− तुलसी या रुद्राक्ष की माला
समय− दिन का कोई भी समय
दिशा− पूर्व दिशा
आसन− कंबल का आसन
जप संख्या− नित्य ग्यारह माला
अवधि− चालीस दिन
मंत्र− ओम हम हनुमते रुद्रात्मकाय हम्म फट्
प्रयोग
यह हनुमान जी को समर्पित उपाय है। किसी भी मंगलवार या शनिवार से आरंभ कर सकते हैं। प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त या सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि कर निवृत्त हो जाएं। प्रयास करें कि शरीर पर लाल वस्त्र किसी न किसी रूप में धारण करें। अब एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर उस पर मिट्टी या पीतल की हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें। चौकी बिछाने के बाद सबसे पहले गंगाजल से स्थान को शुद्ध करना न भूलें। इसके बाद हनुमान जी को गेंदे के फूल अर्पित करें। उनके समक्ष घी का दीपक दो लौंग डालकर प्रज्वलित करें। अब उनके भाेग के लिए वहीं पर भुने चने और गुड़ अथवा बूंदी या लड्डू रखें। क्योंकि हनुमान जी परम गुरु हैं और चिरंजीवी हैं। उनका ध्यान करते हुए स्वयं को उनकी शरण में समर्पित करें। जप माला हाथ में लेकर ‘ओम हम हनुमते रुद्रात्मकाय हम्म फट्’ मंत्र की 11 माला करें। इसके बाद श्री राम स्तुति, हनुमान चालीसा, संकट माेचन, बजरंग बाण और आरती करें। हनुमान जी से प्रार्थना करें कि आपको आपका संकल्प पूर्ण करने की शक्ति दें और मार्गदर्शन दें कि आप अपने प्रयासों में सफल हो सकें। इसके बाद यदि संभव हो तो हनुमान जी की वानर सेना यानी बंदरों को केले खिलाएं। ये समर्पण का भाव होता है। इस तरह चालीस दिन तक नित्य प्रयोग करें तो मनोवांछित नौकरी प्राप्त होती है। और आगे जीवन में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आती है। हनुमान जी से बड़ा रक्षक प्रत्यक्ष रूप से अन्य नहीं है। उनकी शरण में जाएं। ये छोटा सा प्रयोग करके आप अपनी बंद किस्मत के दरवाजे को खाेल सकते हैं। लेकिन इस उपाय को करने के दाैरान अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखें।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
