अध्यात्म

Krishna Janmashtami Puja Samagri List 2025: जन्माष्टमी पूजा सामग्री लिस्ट, देखें भगवान कृष्ण की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है?

Krishna Janmashtami Puja Samagri List, Bhog Prasad (लड्डू गोपाल पूजा की सम्पूर्ण सामग्री की लिस्ट): हमारे श्री लड्डू गोपाल की पूजा में कपूर, नारियल, सुपारी से लेकर कान्हा जी के श्रृंगार का सामान तक खरीदना होता है। यहां से आप पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट और कृष्ण जी के श्रृंगार सामग्री की लिस्ट देख सकते हैं।

Image

Krishna Janmashtami Puja Samagri List 2025: जन्माष्टमी पूजा सामग्री लिस्ट, देखें भगवान कृष्ण की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है?

Krishna Janmashtami Puja Samagri List, Bhog Prasad (लड्डू गोपाल पूजा की सम्पूर्ण सामग्री की लिस्ट): शास्त्रों में बताया गया है कि भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इस साल ये खास दिन आज यानी शनिवार, 16 अगस्त 2025 की है। 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जा रहा है और इसकी पूजा की तैयारियां भी हो चुकी हैं। चूंकि जन्माष्टमी की पूजा रात में होती है तो आज रात तक लोगों का शॉपिंग भी चलती रहेगी। अगर आप भी बाल गोपाल की पूजा करते हैं और सामान की लिस्ट बना रहे हैं तो यहां से आपको जन्माष्टमी की पूजा सामग्री लिस्ट देखकर फटाफट नोट कर लेनी चाहिए। साथ ही यहां लड्डू गोपाल के श्रृंगार के सामान की भी पूरी लिस्ट दी गई है।

जन्माष्टमी पूजन सामग्री लिस्ट (Janmashtami Puja Samagri List In Hindi) -

  • पूजा की थाली
  • दीपक
  • घी
  • रूई की बाती
  • धूप
  • अगरबत्ती
  • कपूर
  • अक्षत
  • कुमकुम
  • तुलसी पत्र
  • पान
  • सुपारी
  • इलायची
  • नारियल
  • कलश
  • आम का पत्ता
  • नारियल
  • मौली
  • शंख

श्री कृष्ण श्रृंगार सामग्री (Krishna Sringar Samagri List) -

  • लड्डू गोपाल की मूर्ति
  • कान्हा जी का वस्त्र
  • झूला
  • बांसुरी
  • मोरपंख
  • मुकुट
  • गंगा जल
  • पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर)
  • हल्दी
  • कुमकुम
  • चंदन
  • फूल
  • माला
  • रेशमी वस्त्र
  • बिछावन
  • पाग यानी मुकुट
  • दर्पण, कंघी
Aaj Chand Kab Niklega 2025 LIVE: जानें जन्माष्टमी की पूजा शुभ मुहूर्त

भोग सामग्री-

कान्हा जी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भोग लगाने के लिए आपको माखन और मिश्री, खीर, लड्डू, पंचामृत, फल (केला, सेव, नारियल आदि) और पंचमेवा (काजू, बादाम, किशमिश, छुहारा, अखरोट) खरीदना है। ये लड्डू गोपाल के प्रिय भोग हैं, जिन्हें समर्पित करने से भगवान खुश हो जाएंगे।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article