अध्यात्म

Shivling Darshan: सपने में दिखें शिवलिंग, तो जान लिजिए इसका मतलब

Dream Meaning: सपने में बहुत सारी चीजें दिखती हैं। हर सपने का अपना एक अलग अर्थ होता है। कई बार सपने में शिवलिंग दिखाई देता है। ऐसे में आइए जानते हैं सपने में शिवलिंग देखने का क्या मतलब है।

Image

Shivling Darshan

Shivling Darshan Dream Meaning: स्वप्नशास्त्र का सनातन धर्म में बहुत खास महत्व है। इसमे हर सपने के बारे में बात कही गई है। ऐसी मान्यता है कि सपने में भविष्य में होने वाली घटना का संकेत मिलता है। सपने में कई बार भगवान शिवलिंग के दर्शन होते हैं तो इसके अपना खास मतलब होता है। सपने में शिवलिंग देखने के बाद लोगों के मन में कई सवाल आते हैं की इस सपने का क्या संकेत है। आइए जानें की सपने में शिवलिंग देखने का क्या अर्थ होता है।

Shivling Darshan Dream Meaning (सपने में शिवलिंग देखने का मतलब)

कुंवारी कन्या का सपने में शिवलिंग देखना

कुंवारी कन्याओं को यदि सपने में शिवलिंग दिखता है तो इसका मतलब ये होता है कि उनकी शादी की शहनाई जल्द ही बजने वाली है। इसके साथ ही उनको मनवांछित वर की प्राप्ति होगी।

कारोबारी का शिवलिंग देखने का मतलब

अगर कोई बिजनेस से जुड़ा व्यक्ति अपने सपने में शिवलिंग देखता है तो इसका अर्थ होता है कि उसके बिजनेस में जो भी परेशानियां हैं। वो जल्द दूर हो जाएंगी और उनके बिजनेस में तरक्की मिल सकती है।

शिवलिंग पूजा करना

सपने में शिवलिंग की पूजा करते हुए देखने का मतलब होता है कि जीवन में सुख,शांति और समृद्धि आने वाली है। इसके साथ ही आपके सारे कष्टों का निवारण होने वाला है।

सपरिवार पूजा करते देखना

सपने में यदि सपरिवार आप शिवलिंग की पूजा करते हुए देखते हैं। तो ये इस बात का संकेत है कि आप अपने काम में सफल होंगे। इसके साथ ही सपने में हमेशा उन्नति और प्रगति का प्रतीक होता है। इससे आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article