अध्यात्म

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में पालकी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानिए किन राशि वालों के लिए होगा शुभ और अशुभ

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि इस साल 3 अक्टूबर 2024 से शुरू हो रही है। इसका समापन 12 अक्टूबर को होगा। इस साल माता रानी पालकी पर सवार होकर आ रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ये किन राशि वालों के लिए शुभ होगा और किन के लिए अशुभ।

Image

Shardiya Navratri 2024

Shardiya Navratri 2024: इस साल शारदीय नवरात्रि में माता रानी पालकी पर सवार होकर आ रही हैं। देवी पुराण के अनुसार पालकी पर माता रानी का आना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। नवरात्रि का गुरुवार और शुक्रवार को शुरू होना शुभ माना जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्तूबर 2024 को गुरुवार के दिन से हो रही है। इस साल नवरात्रि की शुरुआत शुभ संयोग के साथ हो रही है। बहुत ही शुभ राजयोग में इस साल शारदीय नवरात्रि मनाई जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं माता रानी के पालकी पर आने से किन राशि वालों को लाभ मिलने वाला है।

माता रानी की सवारी का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि के जातक के लिए आने वाले 6 महीने बहुत ही शुभ रहने वाला है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा है उनके विवाह का योग बनेगा। धन लाभ होगा।

वृष राशि

वृष राशि वालों के विवाह का योग बनेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान सुख मिल सकता है। काम कारोबार अच्छा रहेगा। धन संपत्ति बढ़ेगी। कुल मिलाकर 6 महीना अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक 6 महीने में बहुत खर्च कर सकते हैं। तनाव में रहेंगे। काम कोरबार के लिए अच्छा समय नहीं रहेगा। छात्रों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के मंगल शनि अष्टम भाव में रहेंगे। आने वाला समय सेहत के लिए अच्छा नहीं रहेगा। इस समय में सेहत का ख्याल रखें। कारोबार में धन लाभ होगा। संभलकर चलना होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में लाभ होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। विदेश से लाभ मिलेगा। खर्च बढ़ सकता है। वाहन संभलकर चलाएं।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए ये समय कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा, लेकिन वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। नये काम की शुरुआत के लिए कुंडली जरूर दिखा लें। गुरु मंगल के शुभ गोचर से धन लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातक को इस ग्रह गोचर के समय में सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में वाद विवाद ना हो। नये काम की शुरुआत सोच समझकर करें। विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक राशि

आपको गुरु का गोचर वैवाहिक जीवन में खुशियां देगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। शनि ढैय्या के कारण आपको परेशानी हो सकती है। आपके लिए ये समय मिलाजुला रहेगा।

धनु राशि

सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। मांगलिक दोष का निर्माण होगा। वैवाहिक जीवन में मन मुटाव बढ़ेगा। कर्ज लेने से बचना होगा। धन का निवेश ना करें।

मकर राशि

मकर राशि के लिए ये समय काम कारोबार के लिए अच्छा रहेगा। संतान सुख के लिए शुभ होगा। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखना होगा। पार्टनर सिप में काम ना करे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए ये समय बहुत ही शुभ रहेगा। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। मान- सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मानसिक तनाव कम होगा। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि

मीन राशि के लिए ये समय मिला जुला रहेगा। धन लाभ और कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती है। संतान का ध्यान रखें। उधार ना दें। सेहत का खास ख्याल रखें।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article