Sharad Purnima Mein Kya Kare: शरद पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए, जानिए इस दिन किए जाने वाले कर्मकांड
Sharad Purnima Ke Din Kya Karna Chahiye: शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस साल ये पूर्णिमा 16 अक्टूबर को पड़ रही है। जानिए शरद पूर्णिमा के दिन क्या करते हैं।

Sharad Purnima Mein Kya Karna Chahiye
Sharad Purnima Ke Din Kya Karna Chahiye: सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा के दिन का खास महत्व माना जाता है। ये पूर्णिमा हर साल आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पड़ती है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा होती है। शरद पूर्णिमा के दिन चांद 16 कलाओं से पूर्ण रहता है जो देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और चांद की रोशनी में खीर रखते हैं। मान्यताओं अनुसार इस खीर का सेवन करने से सेहत अच्छी रहती है। चलिए जानते हैं शरद पूर्णिमा के दिन क्या करते हैं।
Sharad Purnima 2024 Date Time, Shubh Muhurat LIVE
शरद पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए (Sharad Purnima Ke Din Kya Karna Chahiye)
- चंद्रमा को अर्घ्य दें
- रात में चांद की रोशनी के नीचे खीर रखें
- मां लक्ष्मी की पूजा करें
- दीपक जलाएं
- माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें
- दान करें
शरद पूर्णिमा के दिन क्या करें (What To Do On Sharad Purnima 2024)
- शरद पूर्णिमा की रात में चांद की रोशनी के नीचे लोग बर्तन में खीर रखते हैं। ये खीर छत पर या बालकनी में रखी जा सकती है।
- इस खीर को सबसे पहले भगवान को अर्पित किया जाता है। इसके बाद ही इसका खुद सेवन किया जाता है।
- कई जगह शरद पूर्णिमा की रात में लोग चांद के मध्य स्थित होने पर पूजन करते हैं और खीर का नैवेद्य अर्पित करते हैं। इसके बाद खीर को पूरे रात चांद की रोशनी के नीचे रख दिया जाता है। फिर अगले दिन इसे प्रसाद रूप में ग्रहण किया जाता है।
- ऐसा माना जाता है कि इस दिन चांद की रोशनी से अमृत बरसता है और जब ये अमृत खीर पर पड़ता है तो इस खीर का सेवन करने से सेहत को लाभ मिलता है।
- शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी, श्री हरि विष्णु, कुबेर देवता, भगवान कृष्ण और चंद्र देव की पूजा का विधान है।
- शरद पूर्णिमा की रात में हनुमान जी के सामने चौमुखा दीपक भी जलाया जाता है।
- शरद पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर सुबह के समय कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करना चाहिए। कहते हैं इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
- यदि आपकी कुंडली में चंद्र ग्रहण योग है तो उसे हटाने के लिए इस दिन चंद्रमा से संबंधित चीजें दान करनी चाहिए। इस दिन दूध बांटना शुभ होता है।
शरद पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करना चाहिए (Sharad Purnima Ke Din Kya Nahi Karna Chahiye)
शरद पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन न करें। इस दिन शराब का भी सेवन न करें। क्रोध से बचें। अगर पूर्णिमा का व्रत रख रहे हैं तो इस व्रत में सिर्फ जल और फल का ही सेवन करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

सीधा या उल्टा, शिवलिंग पर कैसे चढ़ाया जाता है बेलपत्र? जानें, कितने बेलपत्र चढ़ाना है शुभ

Sawan 2025 FAQs: क्या सावन में काटने चाहिए बाल, दाढ़ी और नाखून? जानें, क्या कहते हैं नियम

Weekly Horoscope (13 July To 19 July 2025): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है जुलाई का तीसरा हफ्ता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल यहां

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा में क्या खाते हैं, ऐसा खास होना चाहिए श्रद्धालुओं का खानपान

Shiv Panchakshar Stotra: श्री शिव पञ्चकम् स्तोत्र लिरिक्स, शनि और अन्य गृह पीड़ा का सबसे सरल उपाय, पढ़ें हिंदी अर्थ सहित
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited