अध्यात्म

Sharad Purnima Kheer: शरद पूर्णिमा पर खीर कब बनेगी, जानिए खीर रखने का समय क्या रहेगा

Sharad Purnima 2024 kheer Time, शरद पूर्णिमा की खीर, Sharad Purnima 2024 kheer kab banaye, Kheer Rakhne ka samay: शरद पूर्णिमा के दिन लोग रात में चांद की रोशनी के नीचे खीर रखते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल शरद पूर्णिमा की खीर कब बनेगी और खीर रखने का समय क्या रहेगा।

Image

Sharad Purnima 2024 kheer Time

Sharad Purnima 2024 kheer Time, Sharad Purnima 2024 kheer kab banaye, Kheer Rakhne ka Samay: शरद पूर्णिमा का सनातन धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। ये पूर्णिमा प्रत्येक वर्ष आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन पड़ती है। इसके अगले दिन से कार्तिक महीना शुरू हो जाता है। मान्यताओं अनुसार इस पूर्णिमा के दिन चांद की रोशनी से अमृत बरसता है। इसलिए इस दिन लोग खुले आसमान में चांद के नीचे खीर रखते हैं। मान्यता है कि जो कोई भी इस खीर का सेवन करता है उसका स्वास्थ्य बढ़िया रहता है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। चलिए आपको बताते हैं इस साल शरद पूर्णिमा की खीर कब बनेगी और खीर रखने का समय क्या रहेगा।

शरद पूर्णिमा खीर कब खाएं 2024 (Sharad Purnima Ki Kheer Kab Khaye 2024)

इस साल शरद पूर्णिमा की खीर 17 अक्टूबर 2024 की सुबह में खाई जाएगी।

शरद पूर्णिमा खीर रखने का समय 2024 (Sharad Purnima Kheer Rakhne Ka Time 2024)

शरद पूर्णिमा की खीर रात 8 बजकर 40 मिनट के बाद से रख सकते हैं। क्योंकि इस समय चांद अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होगा। खीर को पूरी रात के लिए चांद की रोशनी के नीचे छोड़ दें। फिर सुबह-सुबह इस खीर का सेवन करें। इससे आपकी सेहत और किस्मत दोनों को लाभ होगा।

शरद पूर्णिमा पर क्यों बनाते हैं खीर (Sharad Purnima Par Kyu Banate Hai Kheer)

मान्यताओं अनुसार इस दिन चंद्र देव अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होकर अमृत वर्षा करते हैं। इसी वजह से शरद पूर्णिमा के दिन लोग आसमान के नीचे खीर रखते हैं जिससे अमृत की कुछ बूंदे उनकी खीर में भी पड़ जाए। कहते हैं इस अमृत रूपी खीर का जो सेवन करता है उसकी सेहत सदैव अच्छी रहती है। इसके अलावा ये दिन मां लक्ष्मी का प्राकट्योत्सव के रूप भी मनाया जाता है। इसलिए कई जगह इस दिन माां लक्ष्मी की विशेष तौर पर पूजा की जाती है।

शरद पूर्णिमा की खीर खाने के फायदे (Sharad Purnima Kheer Benefits)

शरद पूर्णिमा की खीर खाने से विशेष रूप से चर्म रोगियों को फायदा होता है। इसके अलावा ये खीर आंखों की रोशनी बढ़ाने का भी काम करती है। ऐसा भी कहा जाता है कि जो कोई प्रसाद रूप में इस खीर का सेवन करता है उसके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article