अध्यात्म

Sharad Purnima 2024 Moonrise Time: शरद पूर्णिमा का चांद कितने बजे निकलेगा, जानिए आज का चंद्रोदय समय

Sharad Purnima Ka Chand Kitne Baje Niklega 2024 (आज चांद कितने बजे निकलेगा 2024): शरद पूर्णिमा के चांद का दीदार करने के लिए लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। क्योंकि इस दिन चांद सबसे ज्यादा चमकीला और बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। चलिए आपको बताते हैं शरद पूर्णिमा का चांद आज कितने बजे निकलेगा।

Image

Sharad Purnima 2024 Chand Kab Niklega

Sharad Purnima Ka Chand Kitne Baje Niklega 2024 (आज चांद कितने बजे निकलेगा 2024): आज 16 अक्टूबर 2024 को शरद पूर्णिमा मनाई जा रही है। सनातन संस्कृति में इस पूर्णिमा का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। दरअसल इस पूर्णिमा से जुड़ी ऐसी मान्यता है कि इस दिन चांद की रोशनी से अमृत बरसता है। यही वजह है कि इस रात लोग खुले आसमान में चांद की रोशनी के नीचे खीर बनाकर रखते हैं। कहते हैं जो इस खीर को खाता है उसे कई शारीरिक लाभ मिलते हैं। इसके अलावा शरद पूर्णिमा के दिन चांद अपनी सोलह कलाओं के साथ पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। इसलिए इस दिन चांद सामान्य पूर्णिमा के चांद से काफी बड़ा दिखाई देता है। चलिए आपको बताते हैं शरद पूर्णिमा के दिन चांद कब निकलेगा।

शरद पूर्णिमा का चांद कितने बजे निकलेगा 2024 (Sharad Purnima Ka Chand Kitne Baje Niklega 2024)

शरद पूर्णिमा के दिन चांद निकलने का समय शाम 5 बजकर 5 मिनट का है। लेकिन रात 8 बजे के करीब चांद काफी सपष्ट रूप से दिखाई देना शुरू हो जाएगा। चांद दिखाई देने के बाद लोग चांद की रोशनी के नीचे खीर रखेंगे।

शरद पूर्णिमा 2024 खीर रखने का समय (Sharad Purnima Kheer Rakhne Ka Samay 2024)

पूर्णिमा तिथि 16 अक्टूबर 2024 की रात 8 बजकर 40 मिनट से लगेगी। इसलिए चांद के नीचे खीर रात 8 बजकर 40 मिनट के बाद ही रखी जाएगी।

शरद पूर्णिमा का चांद क्यों है खास (Sharad Purnima Chand)

ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के चांद की किरणों में उपचार करने की शक्ति स्थित होती हैं, जिसे अमृत वर्षा की तरह देखा जाता है। इसलिए परंपरागत रूप से शरद पूर्णिमा के दिन लोग गाय के दूध की खीर बनाकर सारी रात के लिए चंद्रमा की खुली चांदनी के नीचे रख देते हैं। जिससे इस खीर में चांद की रोशनी से निकलने वाले अमरत्व की शक्ति प्रवेश कर जाए।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article