2025 में सूर्य ग्रहण के दिन होने जा रहा है शनि का राशि परिवर्तन, नोट कर लें तारीख, जानिए किन्हें है खतरा!

Shani Rashi Parivartan 2025: 2025 में शनि ग्रह ढाई साल बाद अपनी राशि बदलने जा रहा है। खास बात ये है कि इस दिन सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में जानिए शनि का ये गोचर किन राशियों के लिए खतरनाक साबित होने वाला है।

Shani Rashi Parivartan 2025: शनि ग्रह हर ढाई साल में अपनी राशि बदलता है। 2025 में शनि कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करने लगेंगे। जिस दिन शनि अपनी राशि बदलेंगे उसी दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा। बता दें शनि 29 मार्च 2025 की रात 11:01 पर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं और इसी दिन दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से शाम 6 बजकर 14 मिनट तक सूर्य ग्रहण भी लगेगा। ऐसे में जानिए शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का संयोग किन राशियों के लिए खतरनाक साबित होगा।

Shani Rashi Parivartan 2025

Shani Rashi Parivartan 2025

2025 में शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का संयोग इन राशियों के लिए खतरनाक

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए ये संयोग खतरनाक साबित होगा। शनि के राशि बदलते ही इस राशि के लोगों पर शनि साढ़े साती भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में इस राशि के लोगों को बेहद सतर्क रहना होगा। आर्थिक नुकसान हो सकता है।

End of Feed