अध्यात्म

Shani Margi 2022: दीपावली से पहले शनि बदलेंगे चाल, 23 अक्टूबर के बाद इन 5 राशि वालों का होगा भाग्योदय

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 03:43 PM IST

Shani Rashi Parivartan 2022: अक्टूबर महीने में शनिदेव एक बार फिर अपनी चाल बदलेंगे। ज्योतिष के अनुसार शनि के मार्गी होने से कई राशियों को इसका लाभ होगा। साथ ही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या की परेशानी भी कम होगी।

Image

Shani Margi 2022: दीपावली से पहले शनि बदलेंगे चाल, 23 अक्टूबर के बाद इन 5 राशि वालों का होगा भाग्योदय

KEY HIGHLIGHTS
  • दीपावली से ठीक एक दिन पहले शनिदेव बगलेंगे अपनी चाल
  • शनिदेव के मार्गी होने से 5 राशियों का भाग्योदय होगा
  • वर्तमान में मकर राशि में वक्री अवस्था में हैं शनि

Shani Rashi Parivartan 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव अपने भक्त को उनके कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। यही कारण है कि उन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। यदि किसी व्यक्ति पर शनिदेव की बुरी दृष्टि पड़ जाए तो वह शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से परेशान हो जाता है। वहीं जिसपर शनि की कृपा होती है वह रंक से राजा बन जाता है। शनिदेव अब एक बार फिर से 23 अक्टूबर 2022 को मार्गी होने वाले हैं। अब तीन महीने बाद शनिदेव अपनी राशि में वापस प्रवेश करेंगे। बता दें कि शनिदेव वर्तमान में मकर राशि में वक्री अवस्था में हैं जोकि 23 अक्टूबर मार्गी हो जाएंगे। किसी ग्रह के मार्गी होने का अर्थ होता है उसकी सीधी चाल।

सोमवार 24 अक्टूबर 2022 को दीपावली का त्योहार है। ज्योतिष के अनुसार शनिदेव के मार्गी होने से 5 राशि वाले जातकों का भाग्योदय होने वाला है। ऐसे में दीपावली में इन 5 राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है।

शनिदेव के मार्गी होने से इन 5 राशियों को होगा लाभ

कर्क राशि: कर्क राशि के सातवें भाव में शनि मार्गी होंगे। इससे इस राशि के जातकों को कई तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही नौकरी-व्यापार से जुड़े क्षत्रों में भी लाभ होगा। दांपत्य जीवन में भी खुशियों का आगमन होगा।

तुला राशि: वर्तमान में तुला राशि में शनि की ढैय्या चल रही है। 23 अक्टूबर को शनि तुला राशि के चौथे भाव में मार्गी होंगे। शनि के मकर राशि में मार्गी होने से तुला राशि के जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी और आर्थिक लाभ होगा।

वृश्चिक राशि: शनिदेव के मार्गी होने से वृश्चिक राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। इन राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक विवाद से छुटकारा मिलेगा। किसी निवेश के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

मीन राशि: शनि के मार्गी होने से इस राशि के जातकों का भाग्योदय होने वाला है। आपको नौकरी, पारिवारिक, कर्ज से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

मेष राशि: मेष राशि के दशम भाव में शनि मार्गी होंगे। इससे मेष राशि के जातकों को नौकरी, पेशा और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article